विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैशाली में 7 कट्ठा जमीन बेचने पर घर में विवाद, एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर; 3 की मौत

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:44 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2026 09:08 AM (IST)

हाजीपुर के गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर खा लिया, जिसमें ...और पढ़ें

घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़। जागरण

घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़। जागरण

HighLights

  1. हाजीपुर के प्रेमराज गांव में परिवार के चार सदस्यों ने जहर खाया।

  2. जमीन विवाद के चलते तीन लोगों की दुखद मौत हो गई।

  3. एक 15 वर्षीय किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव में शुक्रवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर खा लिया।

इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमराज गांव निवासी राहुल कुमार लगातार अपनी जमीन बेच रहा था। बीते शनिवार को उसने सात कट्ठा जमीन की रजिस्ट्री कर दी थी।

जमीन बेचने के बाद घर में शुरू हुआ विवाद 

इसकी जानकारी मिलने पर परिवार में विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि राहुल की पत्नी सीमा देवी जमीन की रजिस्ट्री की नकल लेकर आई थी।

इसी बात को लेकर घर में कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर राहुल घर छोड़कर चला गया। इसके बाद परिवार के चार सदस्यों ने जहर खा लिया। राहुल की मां, पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी की हालत गंभीर है।

मृतकों में ये हैं शा‍मिल 

  • निर्मला देवी (55 वर्ष), राहुल कुमार की मां

  • सीमा देवी (35 वर्ष), राहुल कुमार की पत्नी

  • मुन्ना कुमार (12 वर्ष), राहुल कुमार का बेटा

वहीं, राहुल की 15 वर्षीय बेटी ऋषिका का इलाज चल रहा है। उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गोरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।