हाजीपुर: बिदुपुर कच्ची दरगाह 6-लेन पर रफ्तार का कहर, अनियंत्रित वाहनों की टक्कर में दो की मौत; एक घायल
बिदुपुर कच्ची दरगाह सिक्स लेन पर दो अनियंत्रित वाहनों की टक्कर में लग्जरी कार सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ...और पढ़ें

दो वाहनों की टक्कर में दो की मौत। जागरण
HighLights
बिदुपुर सिक्स लेन पर दो वाहनों की भीषण टक्कर हुई।
हादसे में लग्जरी कार सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई।
एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी है।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। बिदुपुर कच्ची दरगाह सिक्स लेन पर कल्याणपुर ढाला के निकट दो अनियंत्रित वाहनों की टक्कर में लग्जरी कार सवार दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों व राहगीरों की भीड़ जुट गई।
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लग्जरी कार
घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को आनन-फानन में सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दो व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। बिदुपुर थाने की पुलिस मृतकों की पहचान कर उनके स्वजन को सूचना देने और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
घायल की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के मायाराम निवासी रणजीत राय के 32 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। हादसे में लग्जरी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस कार को सड़क से हटाने में जुटी है।
आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में बिदुपुर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि सड़क हादसे में लग्जरी कार सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
सूचना मिलते ही सभी को सदर अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के स्वजन को सूचना दे दी गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें- कौन है कल्याण बैंसला, जिस पर गुरुग्राम में महिला बाइकर को टक्कर मारकर भागने का है आरोप?
यह भी पढ़ें- महिला को टक्कर मारी और कार लेकर हो गया फरार, मोहाली के जीरकपुर में ड्राइवर पर 19 दिन बाद FIR
