विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'संविधान से हो रही छेड़छाड़', कुशवाहा का बड़ा बयान; अशोक बोले- नीतीश ने निचले तबके के लोगों को दिया समानता का अधिकार

By Shashi Kant SudhanshuEdited By: Aysha Sheikh
Published: Mon, 06 Nov 2023 02:22 PM (GMT+05:30)

Bihar Politics सीएम नीतीश कुमार के मंत्रियों ने राज्य सरकार की जमकर तारीफ करते हुए केंद्र पर तंज कसा है। ...और पढ़ें

कुशवाहा का बड़ा बयान; अशोक बोले- नीतीश ने निचले तबके के लोगों को दिया समानता का अधिकार
कुशवाहा का बड़ा बयान; अशोक बोले- नीतीश ने निचले तबके के लोगों को दिया समानता का अधिकार

HighLights

  1. पंचायती राज में सबको जोड़कर उस आबादी को सम्मान दिया
  2. देश अतिसंवेदनशील स्थिति से गुजर रहा : कुशवाहा

संवाद सूत्र, गोरौल (वैशाली)। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश सरकार ने निचले तबके के लोगों को समानता का अधिकार देने का काम किया है।

बाबा साहेब के रचित संविधान के तहत मौलिक अधिकार देते हुए न्याय के साथ विकास किया है। मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। 2005 में आरक्षण देकर पंचायती राज में सबको जोड़कर उस आबादी को सम्मान दिया है।

अशोक चौधरी ने जमकर की राज्य सरकार की तारीफ

वह रविवार को गोरौल में भीम संसद जनसंवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान सरकार की शिक्षा, कल्याण सहित अन्य विभागों की उपलब्धियों को बताया। आगामी 26 नवंबर 23 को पटना के वेटनरी कालेज में होने वाले कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की लोगों से अपील की।

'संविधान को छेड़ा जा रहा'

इस मौके पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि देश अतिसंवेदनशील स्थिति से गुजर रहा है। संविधान को छेड़ा जा रहा है। केंद्र की योजना के आगे बिहार में पांच सौ से ज्यादा योजना चल रही है।

सड़क, बिजली, शौचालय, शिक्षा के क्षेत्र में बिहार की तस्वीर बदल गई है। विधायक सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि वैशाली विधानसभा के साथ सूबे के विकास को नीतीश सरकार कृतसंकल्पित है।

ये भी पढे़ं -

श्मशान घाट में बना हुआ बिहार का अनोखा मंदिर, मन्नत पूरी होने पर देनी पड़ती है बलि; परदेस में मृत्यु होने पर भी यहीं आता है शव

दिवाली पर दीयों की पुकार: कुम्हार के पसीने ले रहे आकार, आपके घर में रोशनी बिखेरने को बेताब; बस चाहिए आपका साथ