विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, 5 साल पुराने फायरिंग केस में हाजीपुर कोर्ट ने तय किए आरोप

Published: Thu, 19 Nov 2026 11:30 PM (IST)

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के खिलाफ हाजीपुर कोर्ट में 2021 के हर्ष फायरिंग मामले में आरोप तय किए गए हैं।

हाजीपुर कोर्ट में पेशी को जाती अक्षरा सिंह। (फोटो: सोशल मीडिया)

हाजीपुर कोर्ट में पेशी को जाती अक्षरा सिंह। (फोटो: सोशल मीडिया)

HighLights

  1. अक्षरा सिंह के खिलाफ आरोप तय किए गए।

  2. 2021 के हर्ष फायरिंग मामले से जुड़ा है।

  3. हाजीपुर कोर्ट में अभिनेत्री पेश हुईं।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय रागिनी सिंह के न्यायालय में गुरुवार को अप्रैल 2021 में लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के घर आयोजित उपनयन संस्कार कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल और नाइट कर्फ्यू के उल्लंघन तथा फायरिंग से जुड़े प्रसारित वीडियो के आधार पर दर्ज मामले में अभिनेत्री अक्षरा सिंह के विरुद्ध आरोप गठन किया गया।

यह जानकारी अभिनेत्री के अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार पांडेय ने दी है। मालूम हो कि यह मामला अप्रैल 2021 में जिले के लालगंज विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के भतीजे के उपनयन संस्कार के दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा है।

लालगंज थाने की पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आधार पर प्राथमिकी की थी, जिसमें अभिनेत्री अक्षरा सिंह समेत कई लोगों को आरोपित किया गया था।

वैशाली जिले के लालगंज में पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के आवास पर हुई चर्चित हर्ष फायरिंग के मामले में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। करीब पांच साल पुराने इस मामले में गुरुवार को अक्षरा सिंह हाजीपुर न्यायालय में पेश हुईं।

क्या था मामला

साल 2021 के अप्रैल महीने में वैशाली जिले के लालगंज स्थित पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के आवास पर आयोजित जनेऊ कार्यक्रम का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर प्रसारित हुआ था।

उस वायरल फुटेज में मंच पर भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह की प्रस्तुति के बीच पुलिस की वर्दी पहने एक अंगरक्षक को कार्बाइन से हर्ष फायरिंग करते देखा गया था। करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद यह चर्चित प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में लौट आया है।

यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के बुलावे पर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, पटना के रेनबो मैदान में हुआ भव्य कार्यक्रम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।