विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी में गया था परिवार, इधर ताला काटकर ले उड़े 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोना, हाजीपुर में भीषण चोरी

Published: Wed, 25 Nov 2026 06:06 PM (IST)

हाजीपुर के औद्योगिक क्षेत्र में एक आभूषण दुकानदार के बंद घर से चोरों ने ताला काटकर करीब 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोना चुरा लिया। परिवार के शादी में शामिल होने बाहर जाने के दौरान हुई इस घटना की पुलिस जांच कर रही है।

हाजीपुर में भीषण चोरी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

हाजीपुर में भीषण चोरी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. हाजीपुर में आभूषण दुकानदार के बंद घर में चोरी।

  2. चोरों ने 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोना चुराया।

  3. परिवार शादी में गया था, पुलिस जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र थाने के छोटी मड़ई धनौती में चोरों ने एक बंद घर का ताला काटकर आभूषण दुकानदार के घर से करीब 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोने की चोरी कर ली। 

घर में चोरी की सूचना पर घरवाले हाजीपुर अपने घर पहुंचे तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला कटा हुआ है और घर में रखा कीमती सामान सोना-चांदी गायब है। 

घरवालों ने घटना की सूचना औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घरवालों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

औद्योगिक क्षेत्र थाने में प्राथमिकी 

घटना को लेकर स्थानीय देवचंद पोद्दार के पुत्र संतोष पोद्दार ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में प्राथमिकी कराई है। प्राथमिकी के अनुसार संतोष पोद्दार ने बताया कि मंगलवार की सुबह 9.00 बजे घर से किसी कारणवश शादी समारोह में शामिल होने के लिए दलसिंहसराय चला गया था। इस बीच कुछ संख्या में आए चोरों ने घर में घुसकर रूम से लेकर घर में रखे हुए 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोना की चोरी कर ली। 

संतोष पोद्दार ने बताया कि घर में उनकी सरहज रहती थीं, जो खाना खाने दूसरे के घर गई थीं। जब वह खाना खाकर आईं तो उन्होंने देखा कि घर के सभी ताले टूटे हुए हैं। तभी भाई ने आवाज सुनकर उन्हें काल कर जानकारी दी, जिसके बाद वह वहां से वापस चला आया।

कठोर कार्रवाई करने की मांग

संतोष पोद्दार ने थानाध्यक्ष से उनका सारा सामान खोज करने और इस घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में औद्योगिक क्षेत्र थानाध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि घर में चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी लेने के पक्ष जांच पड़ताल की गई। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- महिलाओं की गर्म छड़ी से पिटाई, रातभर गूंजे अजीब मंत्र; वैशाली में पुलिस के सामने जारी रही 'भूतखेली' कुप्रथा


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।