विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 दिसंबर से कोसी की बाढ़ पर लगेगा फुल स्टॉप; सुपौल में ₹ 108 करोड़ से तैयार हुआ देश का दूसरा फिजिकल मॉडलिंग सेंटर

Published: Mon, 23 Nov 2026 12:58 PM (IST)

Supaul Physical Modeling Center सुपौल के वीरपुर में ₹108 करोड़ की लागत से बना देश का दूसरा फिजिकल मॉडलिंग सेंटर 15 दिसंबर तक मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन के लिए तैयार है। यह केंद्र कोसी सहित उत्तर भारत की नदियों के वैज्ञानिक जल प्रबंधन, बाढ़ पूर्वानुमान और नियंत्रण में सहायक होगा।

Supaul Physical Modeling Center सुपौल के वीरपुर में 108 करोड़ से बने देश के दूसरे फिजिकल मॉडलिंग सेंटर के उद्घाटन की तैयारी तेज।

Supaul Physical Modeling Center सुपौल के वीरपुर में 108 करोड़ से बने देश के दूसरे फिजिकल मॉडलिंग सेंटर के उद्घाटन की तैयारी तेज।

HighLights

  1. वीरपुर में ₹108 करोड़ का फिजिकल मॉडलिंग सेंटर तैयार।

  2. 15 दिसंबर तक मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन की संभावना।

  3. कोसी सहित नदियों के बाढ़ नियंत्रण में सहायक।

संवाद सहयोगी, वीरपुर (सुपौल)। Supaul Physical Modeling Center सुपौल जिले के वीरपुर में 108 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित देश के दूसरे फिजिकल मॉडलिंग सेंटर के उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 15 दिसंबर तक मुख्यमंत्री द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन किए जाने की संभावना है।

प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने सेंटर परिसर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में निर्मित विभिन्न भवनों, तकनीकी संरचनाओं और अन्य सुविधाओं का अवलोकन करते हुए मुख्य अभियंता ई. सत्येंद्र कुमार सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कोसी सहित उत्तर भारत की नदियों की आक्रामकता पर लगेगा अंकुश

निरीक्षण के बाद डीएम सावन कुमार ने बताया कि कोसी सहित उत्तर भारत की विभिन्न नदियों के वैज्ञानिक जल प्रबंधन, सटीक बाढ़ पूर्वानुमान, बाढ़ से बचाव के प्रभावी उपायों और नदियों की आक्रामकता को नियंत्रित करने के उद्देश्य से विश्व बैंक के सहयोग से इस फिजिकल मॉडलिंग सेंटर का निर्माण कराया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि सेंटर परिसर में घास की समुचित सफाई, प्रशासनिक भवन सहित पूरे परिसर की रंगाई-पुताई, फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण तथा आंतरिक सड़कों को बेहतर बनाने का कार्य प्रस्तावित उद्घाटन तिथि से पहले हर हाल में पूरा कर लिया जाए।

हवाई अड्डा, मानसरोवर झील और संभावित सभा स्थल का भी लिया जायजा

फिजिकल मॉडलिंग सेंटर के निरीक्षण के पश्चात डीएम ने वीरपुर हवाई अड्डा, मानसरोवर झील, कोसी निरीक्षण भवन तथा संभावित सभा स्थलों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियों के साथ-साथ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि डीएम ने इससे पूर्व 8 नवंबर को भी सेंटर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की थी।

रविवार को निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता बाढ़ नियंत्रण ई. संजीव शैलेश, एसडीओ विनय कुमार, बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा, अधीक्षण अभियंता बराज सर्किल ई. संजय कुमार, कार्यपालक अभियंता शीर्ष कार्य प्रमंडल ई. बबन पांडेय सहित सेंटर के अन्य अभियंता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बिहार का 'मिनी शिमला' सिमुलतला: पहाड़, झरने और पुरानी कोठियों के बीच कभी खींचे चले आते थे स्वामी विवेकानंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।