विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Supaul News: बिहार के सुपौल में बड़ा हादसा... निर्माणाधीन पुल का गार्डर गिरा; 9 मजदूरों के दबने की खबर, एक की मौत

Published: Fri, 22 Mar 2024 09:12 AM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2024 10:43 AM (IST)

Supaul Bridge Collapsed बिहार के सुपौल के बकोर में शुक्रवार सुबह एक पुल का गार्डर गिरने से बड़ा हादसा हो ...और पढ़ें

सुपौल में गिरा पुल का एक हिस्सा (जागरण)
सुपौल में गिरा पुल का एक हिस्सा (जागरण)

एएनआई, सुपौल। Supaul News  बिहार के सुपौल के बकोर में शुक्रवार सुबह एक पुल का गार्डर गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। घटना करीब सुबह सात बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 153 और 154 पिलर का गार्टर गिरा है।

इस घटना में कई मजदूरों के दबने की खबर बताई जा रही है। वहीं एक की मौत हो गई है। इस बात की जानकारी डीएम कौशल कुमार ने खुद दी है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। बचाव दल भी मौके पर पहुंच गए हैं।

दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुछ मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारत का सबसे बड़ा पुल बन रहा था

Supaul News: दरअसल, भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बकौर से भेजा के बीच कोसी नदी पर करीब 1200 करोड़ की लागत से भारत का सबसे लंबा पुल बनाया जा रहा है। जिसे दिसंबर 2024 तक बन जाना है। लेकिन आज सुबह के 7:00 बजे इसके पिलर संख्या 153 और 154 पिलर के पास इसका सेग्मेंट गिर गया।

कोसी नदी पर बन रहे इस पुल को ट्रांसरेल लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड बना रही है। इस पुल का निर्माण भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट 5 पैकेजों में बन रहा है। इन्हीं में से एक पैकेज में इस पुल का निर्माण शामिल है। सामरिक दृष्टिकोण से भी यह पुल बहुत अहम है।

नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के साथ उत्तर-पूर्व के राज्य इससे जुड़ जाएंगे। बागडोगरा एयरपोर्ट पर भी आने-जाने में काफी आसानी होगी। दो लेन पुल एनएच 527 ए पर मधुबनी के भेजा और सुपौल के बकौर के बीच करीब 13.3 किमी की लंबाई में इस पुल का निर्माण हो रहा है।

 और अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है....

यह भी पढ़ें

Pappu Yadav: 'पप्पू जी ये सब यहां नहीं चलेगा...', कांग्रेस में शामिल होते ही बाहुबली को लगी फटकार; वजह आई सामने

BPSC Paper Leak 2024: पेपर लीक कांड में खुल गई कुंडली; पढ़ लीजिए सभी आरोपियों के नाम; कई लड़कियां भी शामिल