विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिवान के रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, 13 से 18 दिसंबर तक निरस्त रहेंगी 2 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें

Published: Sun, 22 Nov 2026 03:37 PM (IST)

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में दोहरीकरण कार्य के कारण सिवान से चलने वाली दो जोड़ी सवारी गाड़ियां 13 से 18 दिसंबर तक रद रहेंगी। 

एआई के द्वारा जेनरेट की गई इमेज।

एआई के द्वारा जेनरेट की गई इमेज।

HighLights

  1. सिवान में रेलखंड दोहरीकरण कार्य के कारण ट्रेनें प्रभावित।

  2. दो जोड़ी सवारी गाड़ियां 13 से 18 दिसंबर तक रद्द।

  3. यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति जांचने की सलाह।

जागरण संवाददाता, सिवान। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में रेलखंड के दोहरीकरण कार्य को लेकर सिवान से चलने वाली दो जोड़ी सवारी गाड़ियों का परिचालन छह दिनों तक प्रभावित रहेगा।

गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर पिपराइच-बोदरवार-कप्तानगंज स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य की कमीशनिंग को लेकर प्री-नान इंटरलाकिंग और नान इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है।

इसके साथ ही 18 दिसंबर को रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण प्रस्तावित है। इसको लेकर रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है।

इस संबंध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 13 से 18 दिसंबर तक सिवान और गोरखपुर कैंट के बीच चलने वाली 55035/55036 सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

इसी अवधि में सिवान और थावे के बीच चलने वाली 55037/55038 सवारी गाड़ी का परिचालन भी बंद रहेगा। इससे प्रतिदिन इन ट्रेनों से आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अन्य ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर

वहीं, सिवान जंक्शन से होकर गुजरने वाली अन्य ट्रेनों के परिचालन पर भी इस कार्य का असर पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

बताया कि आधारभूत संरचना को मजबूत करने और रेल परिचालन को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से दोहरीकरण का कार्य कराया जा रहा है।

कार्य के दौरान संरक्षा और परिचालन संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए कुछ ट्रेनों को निरस्त करने सहित परिचालन में अन्य बदलाव किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar News: रामायण से जुड़े दो बड़े तीर्थस्थलों को जोड़ेगी ट्रेन, 17 कोच के साथ अयोध्या से जनकपुर तक सफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।