विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar News: रामायण से जुड़े दो बड़े तीर्थस्थलों को जोड़ेगी ट्रेन, 17 कोच के साथ अयोध्या से जनकपुर तक सफर

Published: Sun, 22 Nov 2026 02:24 PM (IST)

Ayodhya Janakpur train: श्रीराम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो रही है, जिसमें 17 कोच होंगे। यह ट्रेन बिहार के यात्रियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सीधा लाभ पहुंचाएगी।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. अयोध्या-जनकपुर धाम के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू।

  2. ट्रेन में कुल 17 कोच, यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

  3. 23 नवंबर को उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । श्रीराम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच रेल संपर्क भी मजबूत होने जा रहा है। अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच चलने वाली नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।

इसमें सात स्लीपर, तीन एसी थ्री टियर, तीन एसी थ्री टियर इकोनामी, दो एसी टू टियर, एक पावर कार और एक लगेज कोच शामिल होंगे। ट्रेन नरकटियागंज में इंजन का पावर बदलने के कारण करीब 30 मिनट रुकेगी।

उत्तर रेलवे ने ट्रेन संख्या 15595/15596 अयोध्या कैंट-जनकपुर धाम-अयोध्या कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। इसके शुरू होने से बिहार के यात्रियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

कल चलेगी उद्घाटन स्पेशल

ट्रेन के शुभारंभ के अवसर पर 23 नवंबर को उद्घाटन स्पेशल का परिचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04295 अयोध्या धाम से दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे जनकपुर धाम पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04296, 24 नवंबर को जनकपुर धाम से दोपहर एक बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 8:10 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी।

रक्सौल, सीतामढ़ी और मधुबनी होकर गुजरेगी

ट्रेन अयोध्या धाम से चलकर मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी और मधुबनी होते हुए जनकपुर धाम पहुंचेगी। इससे उत्तर बिहार के यात्रियों को अयोध्या और जनकपुर के बीच यात्रा करने में सुविधा होगी।

सीतामढ़ी, रक्सौल और मधुबनी के यात्रियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। मुजफ्फरपुर में ठहराव को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। नियमित परिचालन की विस्तृत समय-सारणी और ठहराव की अधिसूचना रेलवे की ओर से अलग से जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में हजारों लोगों का रास्ता रोका, चंदवारा घाट पुल से बखरी मार्ग बाधित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।