विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में हजारों लोगों का रास्ता रोका, चंदवारा घाट पुल से बखरी मार्ग बाधित

By Keshav KumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Sun, 22 Nov 2026 12:05 PM (GMT+05:30)

मुजफ्फरपुर में चंदवारा घाट पुल से बखरी जाने वाला मुख्य मार्ग मोहल्लेवासियों द्वारा बाधित कर दिया गया है। इससे हजारों लोगों को स्कूल, अस्पताल और काम पर जाने में परेशानी हो रही है, जिससे प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की गई है।

मुजफ्फरपुर में बखरी जाने वाले मुख्य मार्ग को स्थानीय मोहल्लेवासियों ने घेर दिए। जागरण

मुजफ्फरपुर में बखरी जाने वाले मुख्य मार्ग को स्थानीय मोहल्लेवासियों ने घेर दिए। जागरण

HighLights

  1. चंदवारा घाट पुल से बखरी मार्ग मोहल्लेवासियों ने घेरा।

  2. हजारों राहगीरों, छात्रों और मरीजों को हो रही परेशानी।

  3. प्रशासन से रास्ते से अवरोध हटाने की मांग की गई।

केशव कुमार, मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में जिस रास्ते से रोज हजारों लोग अपने काम, स्कूल और अस्पताल पहुंचते थे, उसी रास्ते पर अब लोगों की राह रोक दी गई है। चंदवारा घाट पुल से बड़ा जगन्नाथ होते हुए बखरी जाने वाला मुख्य मार्ग मोहल्लेवासियों की घेराबंदी के कारण बाधित हो गया है।

नतीजा यह है कि शहर से ग्रामीण इलाकों तक आने-जाने वाले लोगों को मजबूरी में कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। किसी को स्कूल पहुंचने की जल्दी है तो किसी को अस्पताल जाना है, लेकिन रास्ते में खड़ी बाधा ने सभी की परेशानी बढ़ा दी है।

मोहल्ले की घेराबंदी से रास्ता बाधित

अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा घाट पुल से बड़ा जगन्नाथ होते हुए बखरी जाने वाला यह मार्ग शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने का महत्वपूर्ण रास्ता है। स्थानीय मोहल्लेवासियों की ओर से सड़क को घेर दिए जाने के कारण इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निकलने में भी परेशानी हो रही है।

रोज हजारों राहगीरों की बढ़ी मुश्किल

इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। नौकरी-पेशा लोगों के अलावा स्कूली बच्चों, कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने वाले लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण मार्ग है। रास्ता बाधित होने से लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।

मरीजों और स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

सबसे अधिक परेशानी आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को हो रही है। वहीं, स्कूली बच्चों को भी समय पर स्कूल पहुंचने में दिक्कत हो रही है। कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करने से लोगों का समय और ईंधन दोनों बर्बाद हो रहे हैं।

प्रशासन से घेराबंदी हटाने की मांग

राहगीरों और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन तथा अहियापुर थाना पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक रास्ते पर इस तरह अवरोध खड़ा होने से आम जनता परेशान है। प्रशासन को मामले की जांच कर रास्ते से अवरोध हटवाना चाहिए, ताकि आवागमन फिर से सुचारू हो सके।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में मणिकपुर साहेबगंज एनएच के लिए जमीन अधिग्रहण में तेजी, पटना बेतिया फोरलेन से घटेगी दूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।