विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिवान होकर चलेगी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Published: Tue, 15 Sep 2026 05:24 PM (IST)

रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए योग नगरी ऋषिकेश और मुजफ्फरपुर के बीच एक द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

सिवान होकर चलेगी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन

सिवान होकर चलेगी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन

HighLights

  1. योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन।

  2. यह ट्रेन सिवान और छपरा होते हुए 18 फेरों के लिए संचालित होगी।

  3. त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए निर्णय लिया गया।

जागरण संवाददाता, सिवान। आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने योग नगरी ऋषिकेश और मुजफ्फरपुर के बीच द्वि-साप्ताहिक आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

04314/04313 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन सिवान और छपरा होकर चलेगी। ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं में कुल 18 फेरों के लिए किया जाएगा।

04314 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन

इस संबंध में मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 04314 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन एक अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार एवं बृहस्पतिवार को योग नगरी ऋषिकेश से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी।

यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7:05 बजे सिवान और 8:15 बजे छपरा पहुंचेगी। इसके बाद सोनपुर, हाजीपुर होते हुए सुबह 11:45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

04313 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन

वहीं, वापसी में 04313 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन दो अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को दोपहर 1:15 बजे मुजफ्फरपुर से चलेगी। यह ट्रेन शाम 5:45 बजे छपरा और 6:35 बजे सिवान पहुंचेगी।

गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और हरिद्वार होते हुए अगले दिन सुबह 11:15 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, तृतीय श्रेणी के दो, शयनयान के नौ, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार तथा एसएलआर के दो कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे के इस निर्णय से त्योहारों में सिवान-छपरा क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर दिल्ली से रांची जाने वालों को राहत, आनंद विहार-रांची स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे; टिकट बुकिंग शुरू

यह भी पढ़ें- कोलकाता से गोरखपुर का सफर होगा आसान, समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी में रुकेगी स्पेशल ट्रेन