विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली-छठ पर दिल्ली से रांची जाने वालों को राहत, आनंद विहार-रांची स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे; टिकट बुकिंग शुरू

Published: Tue, 15 Sep 2026 03:06 PM (IST)

त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार टर्मिनल से रांची के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन (02877/02878) की ...और पढ़ें

रेलवे ने स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए। फोटो: आर्काइव

रेलवे ने स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. आनंद विहार-रांची विशेष ट्रेन की अवधि बढ़ाई गई

  2. त्योहारों में यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सकेगा

  3. उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के यात्रियों को लाभ

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। त्योहार के दिनों में ट्रेनों में जगह नहीं है। सबसे अधिक भीड़ पूर्व दिशा की ट्रेनों में है। इसे देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पहले से चलने वाली कई विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं जिससे कि यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सके।

इसी कड़ी में रेलवे प्रशासन ने आनंद विहार टर्मिनल से रांची के बीच चलने वाली 02877/02878 नंबर की ट्रेन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

रांची-आनंद विहार विशेष ट्रेन के बढ़ाए गए फेरे

रांची से यह विशेष ट्रेन तीन अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। आनंद विहार टर्मिनल से यह चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रेन में सभी श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे और इसकी बुकिंग शुरू हो गई है।

समय और रूट में नहीं किया गया बदलाव

इसके समय, रूट और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रांची से यह विशेष ट्रेन शाम 5.40 बजे चलती है और दूसरे दिन शाम छह बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचती है। आनंद विहार टर्मिनल से देर शाम साढ़े सात बजे चलती है और अगले दिन शाम 6.35 बजे रांची पहंचती है।

इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

रास्ते में इसका ठहराव लोहरदगा, टोरी, लातेहार, डाल्टेनगंज, गढ़वा रोड, मोहम्मदगंज, जपला, नबीनगर, सासाराम, भभुआ, पंडित दीनदयाल जंक्शन, चुनार, मिर्जापुर, सुबेदारगंज, गोविंदपुरी, टुंडला और गाजियाबाद रेलवे स्टेशनों पर होगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से पटना सिर्फ 5 घंटे में, पहले बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की DPR तैयार; सिलीगुड़ी तक जाएगी हाई स्पीड रेल