Move to Jagran APP

Siwan Road Accident: सिवान में बस-बाइक के बीच भीषण टक्कर, मां समेत दो बेटों की मौके पर ही मौत

Siwan Road Accident बिहार के सिवान में सिसवन-सिवान रोड पर शुक्रवार सुबह बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक ही परिवार की तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में मां चिंता देवी और पुत्र कुंदन कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि मासूम प्रिंस कुमार घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

By Ramesh Kumar Edited By: Mohit Tripathi Fri, 26 Apr 2024 04:55 PM (IST)
Siwan Road Accident: सिवान में बस-बाइक के बीच भीषण टक्कर, मां समेत दो बेटों की मौके पर ही मौत
सिवान में बस-बाइक के बीच भीषण टक्कर। (सांकेतिक फोटो)

संवाद सूत्र, सिसवन (सिवान)। सिवान के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन-सिवान मुख्य मार्ग पर हरेराम ब्रह्मचारी उच्च विद्यालय के समीप शुक्रवार की सुबह बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक ही परिवार की तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के भागर निवासी जयराम राम की पत्नी चिंता देवी (42), पुत्र कुंदन कुमार (18) तथा प्रिंस कुमार (8) के रूप में हुई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मां और दो बेटों की मौत की सूचना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया।

बताया जाता है कि भागर निवासी जयराम राम की पत्नी चिंता देवी सारण के एकमा थाना क्षेत्र के ढेकुली स्थित रिश्तेदार के यहां से शुक्रवार की सुबह अपने पुत्र कुंदन कुमार एवं प्रिंस कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहीं थी। तभी सिसवन-सिवान मुख्य पथ पर हरेराम ब्रह्मचारी उच्च विद्यालय के समीप सामने से आ रही बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

मां-बेटे की मौके पर ही मौत

इस हादसे में चिंता देवी एवं पुत्र कुंदन कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि मासूम प्रिंस कुमार घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी।

दूसरे बेटे की इलाज के दौरान मौत

सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घायल प्रिंस को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।

चिकित्सक द्वारा घायल की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान प्रिंस कुमार की मौत हो गई। पुलिस बस को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई थी।

यह भी पढ़ें: Bihar News: पटना में महज एक हफ्ते में धरे गए 3200 ओवरलोड ऑटो और ई-रिक्शा, वसूला गया लाखों का जुर्माना

Bihar Politics: 'RJD ने हमेशा अपने परिवार को देखा...' ललन सिंह को जिताने की खातिर नीतीश कुमार की भावुक अपील