विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Siwan News: नाेएडा से सिवान आ रही बस धू-धूकर जली, 60 यात्रियों ने शीशा तोड़कर खिड़की से कूदकर बचाई जान

By Kirti Kumar PandeyEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Thu, 16 Nov 2023 03:44 PM (IST)

Noida to Siwan Bus Burning छठ पूजा के मौके पर नोएडा से सिवान आ रही गोरखधाम सर्विस की बस के ...और पढ़ें

नोएडा से सिवान आने वाली बस धू-धूकर जली (जागरण)
नोएडा से सिवान आने वाली बस धू-धूकर जली (जागरण)

HighLights

  1. बस में सवार 60 यात्रियों ने शीशा तोड़कर खिड़की से कूदकर बचाई जान
  2. देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई

जागरण संवाददाता, सिवान। नोएडा से सिवान आ रही गोरखधाम सर्विस की बस के इंजन में शार्ट सर्किट से आग लगने से अचानक धू- धूकर जलने लगी। आग की लपटें देखकर यात्रियों में अफरा- तफरी मच गई। जैसे-तैसे करके यात्रियों ने खिड़की का शीशा तोड़कर किसी तरह कूदकर अपनी-अपनी जान बचाई।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बस में कुल 60 यात्री सवार थे। बताया जाता है कि गोरखधाम सर्विस की बस नोएडा से सिवान के लिए चली थी। ज्योही बस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर-39 कोतवाली के समीप पहुंची ही थी कि शार्ट सर्किट से अचानक इंजन में आग लग गई।

देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई

आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई। वहीं आग के कारण बस में सवार यात्रियों का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि ज्यादातर यात्री छठ पर्व मनाने के लिए अपने-अपने घर लौट रहे थे।

मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर के तीन, नेवारी के तीन, सिसवन के चार, हसनपुरा के दो, मेहरौना यूपी के तीन, गुठनी के दो, मैरवा के सात तथा शेष अन्य यात्री जिला मुख्यालय व गोपालगंज के यात्री सवार थे।

बताया जाता है कि जान बचाने के लिए बस से छलांग लगाने के क्रम में एक व्यक्ति को मामूली खरोंच आई है। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें

BPSC Teacher Update: बीपीएससी पर झूठा आरोप लगाने वालों संभल जाओ वरना...चेयरमैन अतुल प्रसाद ने दी कड़ी चेतावनी

Bihar News: बिहार में कब से प्रभावी हो जाएगा नया आरक्षण? अगली नियुक्तियों में कैसे मिलेगा फायदा