विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिवान नगर परिषद के कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा, सितंबर से लागू होगा नया बदलाव

Published: Sun, 11 Oct 2026 11:17 AM (IST)

सिवान नगर परिषद के संविदा और दैनिक कर्मचारियों के मानदेय में 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिसका लाभ उन्हें सितंबर से मिलेगा।

आंदोलन करते कर्मचारी। फोटो जागरण

आंदोलन करते कर्मचारी। फोटो जागरण

HighLights

  1. नगर परिषद कर्मचारियों के मानदेय में 15% वृद्धि।

  2. बढ़ा हुआ मानदेय सितंबर माह से होगा लागू।

  3. ईपीएफ और ईएसआईसी बकाया अक्टूबर तक चुकाया जाएगा।

जागरण संवाददाता, सिवान। नगर परिषद के संविदा और दैनिक कर्मचारियों के मानदेय में 15 प्रतिशत वृद्धि होगी। बढ़ा हुआ मानदेय सितंबर से दिया जाएगा।

शनिवार को बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में धरने के बाद हुई वार्ता में यह सहमति बनी।

ईपीएफ और ईएसआईसी का बकाया अक्टूबर के अंत तक चुकाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हेल्पडेस्क बनाने का निर्णय भी लिया गया।

इससे पहले कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना देकर कार्यपालक पदाधिकारी के व्यवहार और लंबित मांगों पर विरोध जताया।

धरने का नेतृत्व महासंघ के राज्य सचिव अमित कुमार ने किया। कर्मचारियों ने पदाधिकारी पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल, सार्वजनिक अपमान और मानसिक परेशानी के आरोप लगाए।

कुमार ने वेतन में देरी, सफाई कार्य में निर्धारित संख्या से कम मजदूरों की तैनाती और कागज पर अधिक संख्या दिखाकर राशि लेने का आरोप लगाया।

बरसात में सफाईकर्मियों को जरूरी उपकरण न मिलने का मुद्दा भी उठा। वार्ता में कार्यपालक पदाधिकारी नीलम श्वेता, उपमुख्य पार्षद किरण गुप्ता, अधिकारी, पार्षद और कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल हुए। समझौते के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- अतिक्रमण पर होगा एक्शन, एंट्री गेट पर लगेगा एक्सेस कंट्रोल; पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया पर बियाडा के निर्देश