विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिवान में मार्केट में लगी आग, एसी-सिलेंडर फटने से हुआ धमाका; मची अफरातफरी

Published: Mon, 19 Oct 2026 11:33 PM (IST)

सिवान के पी देवी मोड़ स्थित एक मार्केट में सोमवार शाम आग लगने से अफरातफरी मच गई, जिसमें एसी सिलेंडर फटने की आवाजें भी सुनाई दीं।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. सिवान मार्केट में सोमवार शाम लगी भीषण आग।

  2. एसी सिलेंडर फटने से इलाके में मची अफरातफरी।

  3. शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका, कोई जनहानि नहीं।

जागरण संवाददाता, सिवान। शहर के पी देवी मोड़ के समीप एक मार्केट में सोमवार की देर शाम अचानक आग लगने तथा मार्केट की दुकानों में रखे तथा लगाए गए एसी सिलेंडर फटने की आवाज से अफरातफरी की स्थिति कायम हो गई।

जानकारी के अनुसार आग लगने की सूचना के बाद करीब एक दर्जन फायर ब्रिगेड के छोटे-बड़े वाहन के साथ कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए।

जिस मार्केट में आग लगी, उसमें अधिकांश दुकानें एसी तथा वाहन के पार्टस की हैं। जुटे लोग बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जता रहे थे।

दुर्गा पूजा को लेकर सड़क पर लोगों की काफी भीड़ के कारण फायर ब्रिगेड के वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में जाम की स्थिति से भी निपटना पड़ा। इससे आग बुझाने के कार्य में देरी हुई।

वहीं, आग लगने की जानकारी के बाद ही तत्काल प्रशासन सक्रिय हो गया। कई वरीय अधिकारी भी उपस्थित रह स्थिति का जायजा लेते रहे।

गनीमत यह रही कि घटना में जान-माल के क्षति की कोई सूचना नहीं है। आग कैसे लगी और क्या-क्या क्षति हुई, इसकी जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें- अररिया के भरगामा में कचरा भवन के पीछे मिला युवक का शव, कल शाम से था लापता