विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अररिया के भरगामा में कचरा भवन के पीछे मिला युवक का शव, कल शाम से था लापता

Published: Mon, 19 Oct 2026 08:10 PM (IST)

अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र में लोहिया स्वच्छ अभियान कचरा भवन के पीछे 30 वर्षीय चंदन कुमार शर्मा का शव बरामद हुआ है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. भरगामा में 30 वर्षीय युवक चंदन कुमार शर्मा का शव मिला।

  2. शव लोहिया स्वच्छ अभियान कचरा भवन के पीछे बरामद हुआ।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी है।

संवाद सूत्र, भरगामा (अररिया)। सोमवार को भरगामा थाना क्षेत्र रधुनाथपुर दक्षिण पंचायत वार्ड 14 स्थित लोहिया स्वच्छ अभियान कचरा भवन के पीछे तीस वर्षीय युवक का शव भरगामा थाना पुलिस बरामद किया है।

तीस वर्षीय युवक की पहचान रधुनाथपुर पंचायत वार्ड 13 निवासी चंदन कुमार शर्मा पिता स्वर्गीय संदेव शर्मा के रुप में की गई है।

भरगामा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच कर चंदन कुमार शर्मा के शव को कब्जा में लेकर पोस्टर्माटम के लिए अररिया भेज दिया है।

घटना के संन्दर्भ में परिजनों का कहना है चंदन कुमार शर्मा रविवार की संध्या अपने घर से निकला। चंदन कुमार शर्मा पूरी रात अपना घर नहीं लौटा।

कचरा भवन के पीछे मिला शव

परिजन चंदन कुमार शर्मा की खोजबीन करने लगे। सोमवार की दोपहर ग्रामीणों ने देखा की चंदन कुमार का शव छत विछत अवस्था में रधुनाथपुर दक्षिण पंचायत वार्ड 14 स्थित लोहिया स्वच्छ अभियान के कचरा भवन के पीछे पड़ा हुआ था। ग्रामीणों के द्वारा चंदन कुमार शर्मा के परिजनों को सूचना दी गई।

परिजनों के द्वारा घटना की सूचना भरगामा थाना पुलिस को दी गई। भरगामा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जा में लेकर पोस्टर्माटम के लिए अररिया भेज दिया है।

चंदन कुमार शर्मा की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। बताते चलें की चंदन कुमार शर्मा का पिता मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। चंदन कुमार शर्मा की शादी पांच वर्ष पूर्व चांदनी देवी से हुई थी।

चंदन कुमार शर्मा की दो बेटी हैं। चंदन कुमार शर्मा की मौत की खबर सुनते ही पत्नी चांदनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

भरगामा अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया की चंदन कुमार शर्मा का शव बरामद किया गया है। घटना के मद्देनजर तहकीकात जारी है।

यह भी पढ़ें- मुंगेर में पहाड़ की तराई में गमछे से बंधा मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका