मुंगेर में पहाड़ की तराई में गमछे से बंधा मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसके हाथ-पैर बंधे थे और शरीर पर चोट के निशान थे।
-1792409302025_m.webp)
मामले की जांच करती पुलिस। (सौ. पुलिस)
HighLights
धरहरा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।
हाथ-पैर बंधे, शरीर पर चोट के निशान।
पुलिस ने हत्या की आशंका पर जांच शुरू की।
संवाद सहयोगी, धरहरा (मुंगेर)। धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह गांव में पहाड़ की तराई में ब्रह्म स्थान के पास सोमवार को अज्ञात व्यक्ति का शव (40)मिला।
शव का हाथ-पैर गमछे से बंधा हुआ था। शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या कर शव को वहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी।
गला दबाकर हत्या की आशंका
मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें।
प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि व्यक्ति की हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद शव को पहाड़ की तराई में लाकर फेंका गया या वारदात को इसी स्थान पर अंजाम दिया गया।
पहचान बनी चुनौती
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटाने के साथ शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच से मौत के कारणों तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- ड्रिल मशीन से ATM काटकर 18 लाख से अधिक की लूट, समस्तीपुर में बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
