महज 80 रुपये और एक 'गुटखा': सिवान में उधारी नहीं देने पर खूनी खेल, चाकू-लाठियां चलीं; क्रॉस FIR दर्ज
दारौंदा के रामगढ़ा गांव में 80 रुपये के गुटखा बकाया को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें मारपीट ...और पढ़ें

गुटखा के 80 रुपये बकाया को ले दो पक्षो में मारपीट, चाकू से हमला का आरोप (AI Generated Image)
HighLights
गुटखा के 80 रुपये बकाया को लेकर दो पक्षों में विवाद।
विवाद के दौरान मारपीट और चाकू से हमला किया गया।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
संवाद सूत्र, दारौंदा (सिवान)। थाना क्षेत्र के रामगढ़ा पूरब टोला गांव में गुटखा के 80 रुपये बकाया को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट और चाकू से हमला करने का आरोप लगाते हुए दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एक पक्ष के दुकानदार सुनील साह ने आरोप लगाया है कि पांच नवंबर की शाम करीब छह बजे फुलेना सिंह उनकी दुकान पर गुटखा लेने पहुंचे।
पहले के 80 रुपये बकाया होने के कारण उन्होंने उधार देने से मना कर दिया। इस पर फुलेना सिंह, मनीष सिंह और एक अन्य व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की।
आरोप है कि इसी दौरान मनीष सिंह ने चाकू से हमला कर उनके दाहिने पैर की उंगली और बाएं हाथ को जख्मी कर दिया, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
वहीं, दूसरे पक्ष के मनीष सिंह ने अपने आवेदन में बताया है कि पांच नवंबर की शाम करीब सात बजे मजदूरी कर घर लौटने के दौरान रास्ते में प्रताप सिंह से मुलाकात हुई।
इसके बाद प्रताप सिंह, कान्हा सिंह, गोलू कुमार और सुनील साह ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने दोनों पक्षों के आवेदन पर दारौंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- सिवान में भोज खाकर लौट रहे दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत; दूसरा गंभीर