सिवान में भोज खाकर लौट रहे दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत; दूसरा गंभीर
सिवान के रघुनाथपुर स्थित कौसड़ गांव में चाकूबाजी की घटना में एक युवक करण यादव की मौत हो गई, जबकि ...और पढ़ें

अस्पताल में घायल युवक से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी। जागरण
HighLights
कौसड़ गांव में चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत।
मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी, जांच जारी है।
संवाद सूत्र, रघुनाथपुर (सिवान)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कौसड़ गांव में शुक्रवार की देर शाम चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका सगा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान गांव निवासी विजय यादव के पुत्र करण यादव के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक उसका सगा भाई अर्जुन यादव है। हालांकि घटना का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
घर लौटते समय किया हमला
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाई गांव में ही एक भोज में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव में ही कुछ बदमाशों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने करण यादव को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, अर्जुन यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी और घटना में शामिल आरोपित फरार बताए जा रहे थे।
इधर घटना से गांव में कोहराम मच गया। स्वजन की चित्कार से माहौल गमगीन हो गया है।