विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के किसानों की बल्ले-बल्ले: खेत समतल कराने पर ₹2400 प्रति एकड़ दे रही सरकार, सीधे बैंक खाते में आएगा पैसा

Published: Sat, 28 Nov 2026 05:32 PM (IST)

सिवान जिले में कृषि योग्य भूमि को समतल बनाने के लिए 898 एकड़ क्षेत्रफल की स्वीकृति मिली है। किसानों को प्रति एकड़ 2400 रुपये का अनुदान डीबीटी के माध्यम से मिलेगा, जिससे खेती की लागत कम होगी और उत्पादन बढ़ेगा।

भूमि का समतलीकरण करता ट्रैक्टर। फोटो tnau

भूमि का समतलीकरण करता ट्रैक्टर। फोटो tnau

HighLights

  1. सिवान में 898 एकड़ भूमि समतलीकरण को स्वीकृति।

  2. किसानों को प्रति एकड़ 2400 रुपये का अनुदान मिलेगा।

  3. लेजर लैंड लेवलर से होगा समतलीकरण कार्य।

जागरण संवाददाता, सिवान। जिले में कृषि योग्य भूमि को समतल बनाने के लिए भूमि समतलीकरण कार्यक्रम के तहत 898 एकड़ क्षेत्रफल की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रत्यक्षण की योजना को मंजूरी दी गई है।

योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 2400 रुपये की दर से अनुदान का लाभ मिलेगा। अनुदान की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाएगी।

जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि भूमि समतलीकरण का कार्य लेजर लैंड लेवलर मशीन से कराया जाएगा। इसके लिए खरीफ फसल (अल्पावधि के अधिक उपजशील धान प्रभेद) की कटाई के बाद तथा रबी फसल (सरसों) की बोआइ से पहले का समय निर्धारित किया गया है।

योजना का लाभ प्रत्यक्षण कार्यक्रम के तहत त्रि-फसली प्रणाली यानी धान-सरसों-मूंग की खेती के लिए चयनित किसानों को ही मिलेगा। डीएओ ने बताया कि समतलीकरण कार्य पूरा होने के बाद खेत की जीओटैग फोटो डीबीटी पोर्टल पर इंस्पेक्शन मोबाइल एप के माध्यम से अपलोड करना अनिवार्य होगा।

पंचायत स्तर पर नामित नोडल पदाधिकारी इसका प्रथम सत्यापन कर प्रखंड कृषि पदाधिकारी को अग्रसारित करेंगे। योजना के तहत कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तीन स्तरों पर निरीक्षण होगा।

प्रखंड स्तर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी तथा जिला स्तर पर सहायक निदेशक या उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण) सत्यापन करेंगे।

इसके बाद जिला कृषि पदाधिकारी के निरीक्षण एवं सत्यापन के उपरांत अनुदान का भुगतान किया जाएगा। भूमि समतलीकरण से खेतों में सिंचाई का पानी समान रूप से पहुंचेगा और खेती की लागत कम होने के साथ उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनने का मिशन, लोजपा (रामविलास) 2027 तक जोड़ेगी 50 लाख नए सदस्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।