विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिवान में दुर्गा पूजा के दौरान अश्लील गानों पर डांस, समिति अध्यक्ष समेत 13 पर FIR

Published: Wed, 21 Oct 2026 02:45 PM (IST)

सिवान के सकरा बाजार में दुर्गा पूजा के दौरान निर्धारित समय के बाद डीजे बजाने और अश्लील गानों पर नर्तकी ...और पढ़ें

दुर्गा पूजा में अश्लील गानों पर नर्तकी से कराया डांस, 13 नामजद (AI Generated Image)

दुर्गा पूजा में अश्लील गानों पर नर्तकी से कराया डांस, 13 नामजद (AI Generated Image)

HighLights

  1. दुर्गा पूजा में देर रात डीजे, अश्लील डांस।

  2. 13 नामजद, 50 अज्ञात पर FIR दर्ज।

  3. पुलिस ने विधि-व्यवस्था उल्लंघन पर की कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, सिवान। जीबी नगर थाना क्षेत्र के सकरा बाजार में दुर्गा पूजा के दौरान निर्धारित समय सीमा के बाद भी डीजे बजाने और अश्लील गानों पर नर्तकी से नृत्य कराने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी की है।

इस मामले में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष समेत 13 नामजद तथा करीब 50 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रात 11 बजे का मामला

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 19 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे सकरा बाजार में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी ध्वनि विस्तारक यंत्र से डीजे बजाया जा रहा था।

इस दौरान अश्लील गानों पर नर्तकी से नृत्य भी कराया जा रहा था। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी। इससे विधि-व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका उत्पन्न हो गई थी।

कौन-कौन नामजद?

मामले में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव, महामंत्री धनंजय कुमार और कोषाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है।

50 अज्ञात पर भी FIR

इसके अलावा उत्तम साउंड के संचालक उत्तम कुमार और करीब 50 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भी प्राथमिकी की गई है।

डीजे बजाने का भी मामला

पुलिस ने निर्धारित समय सीमा का उल्लंघन कर डीजे बजाने और अश्लील गानों पर नृत्य कराने के मामले को गंभीरता से लिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें- सिवान में नाटक के दौरान बड़ा हादसा, गुब्बारा फटने से 10 लोग झुलसे

यह भी पढ़ें- सिवान में मार्केट में लगी आग, एसी-सिलेंडर फटने से हुआ धमाका; मची अफरातफरी