विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहरसा-अमृतसर के बीच 16 जनरल कोच के साथ चलेगी अनारक्ष‍ित ट्रेन, नोट करें पूरा शेड्यूल

Published: Tue, 17 Nov 2026 03:18 PM (IST)

दीपावली और छठ के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सहरसा-अमृतसर के बीच अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

सहरसा-अमृतसर के बीच स्‍पेशल ट्रेन। सांकेत‍िक तस्‍वीर

सहरसा-अमृतसर के बीच स्‍पेशल ट्रेन। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. दीपावली-छठ के बाद यात्रियों की भीड़ हेतु विशेष ट्रेन।

  2. सहरसा-अमृतसर अनारक्षित ट्रेन 18 और 20 नवंबर को चलेगी।

  3. गोरखपुर के रास्ते चलेगी, इसमें 16 जनरल कोच होंगे।

जागरण संवाददाता, सिवान। Indian Railway: दीपावली और छठ महापर्व की छुट्टी के बादर अपने काम पर लौटने वाले यात्रियों की संख्‍या काफी बढ़ गई है।

ऐसे में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सहरसा-अमृतसर के बीच अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

05517/05518 सहरसा-अमृतसर-सहरसा अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन गोरखपुर के रास्ते किया जाएगा। ट्रेन सहरसा से 18 नवंबर और अमृतसर से 20 नवंबर को रवाना होगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05517 सहरसा-अमृतसर विशेष ट्रेन 18 नवंबर को सहरसा से दोपहर 1:35 बजे प्रस्थान करेगी।

हाजीपुर, छपरा, स‍िवान के रास्‍ते परिचालन 

यह ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा और सिवान होते हुए रात 12:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से लखनऊ, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली और अंबाला कैंट होते हुए अगले दिन रात 10:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

वापसी में 05518 अमृतसर-सहरसा विशेष ट्रेन 20 नवंबर को सुबह चार बजे अमृतसर से चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ होते हुए 21 नवंबर की रात 12:12 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

सेकंड क्‍लास की 16 बोग‍ियों के साथ चलेगी ट्रेन

इसके बाद देवरिया सदर से रात 1:10 बजे और सिवान से रात 2:05 बजे गुजरते हुए छपरा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर के रास्ते सुबह 11:20 बजे सहरसा पहुंचेगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच, एक जनरेटर सह लगेज यान और एक एलएसएलआरडी कोच शामिल है।

यह भी पढ़ें- पटना होकर दौड़ेगी दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन, फ्लाइट से कम किराए में सिर्फ 1 घंटे में पहुंचेंगे वाराणसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।