विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पर घर लौटने वालों के लिए सिवान पुलिस का तोहफा, स्टेशन से घर तक फ्री बस सेवा; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Published: Tue, 10 Nov 2026 03:24 PM (IST)

सिवान पुलिस ने छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए निःशुल्क रात्रि बस सेवा शुरू की है। यह ...और पढ़ें

स्टेशन से घर तक फ्री बस सेवा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

स्टेशन से घर तक फ्री बस सेवा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

जागरण संवाददाता, सिवान। लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सिवान पुलिस ने विशेष पहल की है। इसके तहत रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए निःशुल्क रात्रि बस सेवा संचालित की जा रही है। 

इस पहल का उद्देश्य रात के समय अकेले यात्रा करने वाले यात्रियों को आपराधिक घटनाओं और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचाना है। पुलिस की इस विशेष व्यवस्था से खासकर अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को राहत मिल रही है। 

ट्रेन से देर रात स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को अपने घर या गंतव्य तक जाने के लिए अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। पुलिस की ओर से उपलब्ध कराई गई बस सेवा के माध्यम से उन्हें सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है।

यात्रियों के बीच भरोसा बढ़ाने और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम 

त्योहारों के दौरान दूसरे प्रदेशों और शहरों से बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसे देखते हुए सिवान पुलिस ने सुरक्षा के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा को भी प्राथमिकता दी है। 

पुलिस की यह पहल यात्रियों के बीच भरोसा बढ़ाने और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें- महज 80 रुपये और एक 'गुटखा': सिवान में उधारी नहीं देने पर खूनी खेल, चाकू-लाठियां चलीं; क्रॉस FIR दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।