विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना-कोलकाता, लुधियाना-दरभंगा और लुधियाना-सहरसा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; चेक करें शेड्यूल

Published: Fri, 06 Nov 2026 05:51 PM (IST)

पूर्वोत्तर रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए तीन जोड़ी आरक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।

लुधियाना-कोलकाता, लुधियाना-दरभंगा और लुधियाना-सहरसा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

लुधियाना-कोलकाता, लुधियाना-दरभंगा और लुधियाना-सहरसा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

HighLights

  1. दीपावली और छठ के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें।

  2. ये ट्रेनें सिवान होते हुए विभिन्न शहरों को जोड़ेंगी।

  3. लुधियाना, कोलकाता, दरभंगा, सहरसा के बीच चलेंगी ये ट्रेनें।

जागरण संवाददाता, सिवान। दीपावली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने तीन जोड़ी आरक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। ये सभी ट्रेनें गोरखपुर के रास्ते सिवान होकर गुजरेंगी।

इससे पंजाब, पश्चिम बंगाल और बिहार के विभिन्न शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

04666 लुधियाना-कोलकाता आरक्षित त्योहार स्पेशल

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी गोरखपुर सुमित कुमार ने बताया कि 04666 लुधियाना-कोलकाता आरक्षित त्योहार स्पेशल छह नवंबर को लुधियाना से सुबह 6:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन सुबह 3:20 बजे सिवान पहुंचेगी और 21:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

04665 कोलकाता-लुधियाना स्पेशल

वापसी में 04665 कोलकाता-लुधियाना स्पेशल सात नवंबर को रात 23:50 बजे कोलकाता से चलेगी और सिवान में 15:20 बजे पहुंचेगी।

04662 लुधियाना-दरभंगा स्पेशल

इसी प्रकार 04662 लुधियाना-दरभंगा स्पेशल सात, 10 और 11 नवंबर को लुधियाना से सुबह 6:30 बजे चलेगी। यह अगले दिन सुबह 3:40 बजे सिवान पहुंचेगी।

04661 दरभंगा-लुधियाना स्पेशल

वापसी में 04661 दरभंगा-लुधियाना स्पेशल आठ, 11 और 12 नवंबर को दरभंगा से 13 बजे चलेगी तथा शाम 19:25 बजे सिवान पहुंचेगी।

04656 लुधियाना-सहरसा स्पेशल

वहीं, 04656 लुधियाना-सहरसा स्पेशल छह, नौ और 11 नवंबर को लुधियाना से 17:35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15:20 बजे सिवान पहुंचेगी।

04655 सहरसा-लुधियाना स्पेशल

वापसी में 04655 सहरसा-लुधियाना स्पेशल आठ, 11 और 13 नवंबर को सहरसा से 3:50 बजे चलेगी तथा 10:35 बजे सिवान पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार, लुधियाना-कोलकाता ट्रेन में 19, लुधियाना-दरभंगा में 17 और लुधियाना-सहरसा स्पेशल में 21 कोच लगाए जाएंगे। सभी ट्रेनें आरक्षित श्रेणी की होंगी।

यह भी पढ़ें- त्योहारों में यात्रियों को राहत, हावड़ा-रक्सौल के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; चेक करें शेड्यूल

यह भी पढ़ें- झाझा रूट पर नवंबर अंत तक दौड़ेंगी 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, बंगाल-यूपी और पंजाब के यात्रियों को सुविधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।