विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिवान के बेरोजगार युवाओं को मिलेगा निजी कंपनियों में नौकरी का मौका, 4 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला

Published: Sat, 31 Oct 2026 04:25 PM (IST)

सिवान में 4 नवंबर को जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2026 का आयोजन होगा, जिसमें 20 से अधिक निजी कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

4 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

4 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. सिवान में 4 नवंबर को रोजगार मेला आयोजित होगा।

  2. 20 से अधिक निजी कंपनियां नौकरी के अवसर देंगी।

  3. अभ्यर्थी निःशुल्क पंजीकरण कराकर रोजगार पा सकते हैं।

जागरण संवाददाता, सिवान। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चार नवंबर को जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2026 का आयोजन किया जाएगा। 

बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय के तत्वावधान में शहर के वीएम हाईस्कूल सह इंटर कालेज में मेला लगेगा। इसका आयोजन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा। 

20 से अधिक कंपनियां होंगी शामिल

मेले में निजी क्षेत्र की 20 से अधिक कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें नेटएम्बिट, फर्स्ट फ्लाई, 2 काम्स कंसल्टिंग, सीआइईएल एचआर सर्विसेज, वेलस्पन लिविंग, क्वेस कार्प, ब्लिंकिट, रिलायंस रिटेल, आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस, नेशनल इंश्योरेंस और श्री साईं अस्पताल सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं। 

मेले में तकनीकी एवं गैर तकनीकी योग्यता रखने वाले बिहार के सभी जिलों के अभ्यर्थियों को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से स्टाल लगाए जाएंगे। यहां युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार और स्टार्टअप से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

मेले में निःशुल्क निबंधन की सुविधा

जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि मेले में शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। अभ्यर्थियों का रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक युवा डीईटी जाब डॉट बिहार डॉट गवर्नमेंट डॉट इन पर निबंधन करा सकते हैं। 

मेले में भी निःशुल्क निबंधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बायोडाटा और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। चयन प्रक्रिया और मानदंड की जिम्मेदारी संबंधित नियोजकों की होगी।

यह भी पढ़ें- अब रेलवे काउंटर से टिकट लेने पर भी मिलेगा यात्रा बीमा का विकल्प, डिजिटल करना होगा प्रीमियम भुगतान


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।