विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10वीं पास हैं तो तैयार रखें बायोडाटा: ₹12500 सैलरी और इंसेंटिव के साथ नौकरी का मौका, सिवान में 2 दिन लगेगा कैंप

Published: Sun, 08 Nov 2026 02:50 PM (IST)

सिवान में 12 और 13 नवंबर को जिला नियोजनालय द्वारा दो दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. सिवान में 12 और 13 नवंबर को जॉब कैंप।

  2. स्वतंत्रा माइक्रोफिन और एलआईसी इंडिया करेंगी भर्ती।

  3. 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर।

जागरण संवाददाता, सिवान। जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय की ओर से 12 एवं 13 नवंबर को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा।

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में आयोजित इस कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। दोनों दिन कैंप का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा।

जिला नियोजनालय से मिली जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर को मैरवा स्थित ठाकुर कॉम्प्लेक्स, मैरवा धाम के समीप तथा 13 नवंबर को बसंतपुर प्रखंड परिसर स्थित बीआरसी में जॉब कैंप लगाया जाएगा।

इसमें स्वतंत्रा माइक्रो फिन लिमिटेड और एलआईसी ऑफ इंडिया की ओर से नियुक्ति की जाएगी। जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि स्वतंत्रा माइक्रोफिन लिमिटेड में एसएफओ (एसएफओ) पद के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण और आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

मिलेगा 12500 वेतन

चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार 500 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ इंसेंटिव एवं पीएफ की सुविधा मिलेगी। वहीं, एलआईसी में बीमा सखी एवं इंश्योरेंस एडवाइजर के पदों पर 10वीं पास और 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

इन पदों पर इंसेंटिव एवं कमीशन का प्रावधान है। कार्यक्षेत्र सिवान होगा और काम फील्ड आधारित रहेगा। अभ्यर्थियों का चयन फेस-टू-फेस इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

इच्छुक युवा शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंच सकते हैं। जॉब कैंप में शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। आयोजन पूरी तरह निःशुल्क है।

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी की शादी में सितारों का तड़का: धुरंधर की हीरोइन, सोनू सूद, पवन सिंह समेत जुटेंगे 36 कलाकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।