विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिवान को मिलेगी बड़ी सौगात, ममता मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी; प्रशासन अलर्ट

Published: Tue, 24 Nov 2026 02:48 PM (IST)

सिवान के चितामनपुर गांव में ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कार्यक्रम 25 नवंबर को प्रस्तावित है।

कार्यक्रम की तैयारी करते अधिकारी(सौ. जागरण)

कार्यक्रम की तैयारी करते अधिकारी(सौ. जागरण)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 25 नवंबर को करेंगे ममता मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन।

  2. प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर, अधिकारियों ने किया स्थल का निरीक्षण।

  3. कॉलेज उद्घाटन के साथ प्रथम एमबीबीएस बैच की व्हाइट कोट सेरेमनी।

संवाद सूत्र, दारौंदा (सिवान)। प्रखंड के चितामनपुर गांव स्थित ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 25 नवंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। 

मंगलवार को डीडीसी अमिताभ सिंह, अपर समाहर्ता प्रमोद कुमार राम, एसडीओ अनिता सिन्हा, एसडीपीओ अमन, थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, बीडीओ सिम्पी कुमारी, सीओ वेद प्रकाश नारायण, बीईओ सौरभ सुमन एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामवीर सिंह यादव सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड निर्माण, वाहनों की पार्किंग, सड़क की व्यवस्था, मंच निर्माण एवं परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। 

तैयारियों को समय से पूरा करने का निर्देश

मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों एवं आम लोगों की सुविधा को लेकर आवश्यक तैयारियों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया गया। वहीं, कार्यक्रम स्थल के आसपास स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विभागीय स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके।

सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा

ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के उद्घाटन के साथ प्रथम एमबीबीएस बैच के विद्यार्थियों की व्हाइट कोट सेरेमनी भी आयोजित होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ सीवान के विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोगों के शामिल होने का कार्यक्रम है। प्रशासन की ओर से आयोजन को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- सिवान के रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, 13 से 18 दिसंबर तक निरस्त रहेंगी 2 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।