विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कभी गांव में बनता था सूप, अब हाईवे पर सज रहीं दुकानें; छठ महापर्व से पहले सिवान के बाजारों में रौनक

Published: Wed, 11 Nov 2026 01:29 PM (IST)

सिवान में आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं, बाजारों में सूप और डाला जैसी पूजा सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं।

हाईवे पर सज रहीं दुकानें

हाईवे पर सज रहीं दुकानें

HighLights

  1. छठ पूजा के लिए सिवान के बाजारों में सूप-डाला की दुकानें सजीं।

  2. पहले बांसफोर समुदाय गांवों में बनाता था, अब हाईवे पर बिक्री।

  3. मिट्टी के हाथी, दीये, नारियल भी बाजारों में बिकने शुरू।

संवाद सूत्र, भगवानपुर हाट (सिवान)। आस्था का पर्व छठ पूजा को लेकर बाजारों में पूजा सामग्री की दुकानें सजने लगी है । भगवान सूर्य देव को डाला चढ़ाने एवं अर्घ्य देने के लिए अभी से ही सूप एवं डाला कि दुकानें सजने लगी है ।

दीपावली के बाद से छठ पूजा में प्रयोग होने वाले बांस से बने सूप एवं डाला कि दुकानें एनएच 331 के किनारे काफी दूर तक सज गई है । जिसकी अभी से ही लोगों द्वारा खरीदारी भी शुरू कर दी गई है । 

बांसफोर जाति के लोग बनाते थे सूप

बुजुर्गों के अनुसार 20 वर्ष पूर्व सूप एवं डाला गांवों में रहने वाले बांसफोर जाति के लोग बना कर बेचते थे। कुछ जगहों पर तो गृहस्थ परिवार द्वारा बांसफोर जाति को बांस दे देते थे। जिससे वह सूप एवं डाला बना कर घर पर पहुंचा देते थे। 

बदले में उन्हें एक दो बांस अधिक दे दी जाती थी लेकिन अब यह परम्परा समाप्त होने लगी है । अब बाजार से लोग मजबूत एवं टिकाऊ डाला एवं सूप नगद ही खरीद लेते है। 

सूप एवं डाला अब बांसफोर जाति के आलावा बीन जाति के लोग भी बाजार में बेचने लगे है। शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में सूप एवं डाला बेचने के लिए बाहरी लोगों द्वारा लाया जा रहा है। बाजार में मिट्टी से बने हाथी, दीया, नारियल भी बिकना शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें- छठ पर घर लौटने वालों के लिए सिवान पुलिस का तोहफा, स्टेशन से घर तक फ्री बस सेवा; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।