दिल्ली से बिहार के लिए चलने वाली कई ट्रेनों में सीटें फुल, त्योहारों पर कैसे होगी घर वापसी?
छठ और दीपावली पर घर लौटने वाले यात्रियों को कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं मिल रहे हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

छठ और दीपावली पर कैसे होगी घर वापसी, ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं
HighLights
छठ-दीपावली पर घर वापसी के लिए टिकट की समस्या।
ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं, लंबी वेटिंग लिस्ट।
विशेष ट्रेनों का किराया दोगुना, यात्री परेशान।
जागरण संवाददाता, सिवान। छठ और दीपावली पर परदेश से घर आने वालों को परेशानी बढ़ गई है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। नई दिल्ली से आने वाली गरीब रथ, बिहार संपर्क क्रातिं, वैशाली सुपरफास्ट, सहित दर्जनों ट्रेनों में सीट फूल है।
रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के सहारे यात्रियों को राहत देने की कोशिश कर रही है। जिन यात्रियों के टिकट बुक नहीं हो पाए हैं उनके सामने अब सिर्फ तत्काल में टिकट लेना मजबूरी है।
हालांकि, रेलवे स्पेशल ट्रेन चला रही है लेकिन उसमें किराया दोगुना होने के कारण यात्री इन ट्रेनों में यात्रा करने से दूरी बना रहे हैं।
रेल अधिकारियों का कहना है कि मांग होने पर ट्रेनों के फेरे व संख्या बढ़ाई जा सकती है। बता दें कि दिल्ली, कोलकाता, मुंबई सहित तमाम लंबी दूरी से सिवान जंक्शन पर आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है।
इस कारण लोगों को समय पर ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रह है और वे यात्रा को लेकर परेशान भी दिख रहे हैं। वहीं आरक्षण टिकट लगभग सभी ट्रेनों में फुल है।
यात्री ऐन-केन-प्रकारेण अपना कर छठ व दीपावली में शामिल होने की फिराक में लगे हुए हैं। इस कारण ट्रेनों में थर्ड ऐसी हो या सेकंड सभी कोच में यात्रियों की भीड़ दिख रही है। तत्काल टिकट के लिए भी यात्रियों को मारामारी करनी पड़ रही है।
15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस में 73 वेटिंग, 12554 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 127 वेटिंग, 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 141, 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस 135, 15048 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस 72 वेटिंग, 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 96 वेटिंग है।
यह भी पढ़ें- 'स्पेशल' के नाम पर दोगुना तक किराया, सवारी ट्रेन से भी खराब हाल; यात्री हो रहे परेशान
यह भी पढ़ें- त्योहारों पर बक्सर से दिल्ली-पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, चेक करें ट्रेन का पूरा शेड्यूल
