धूमधाम से मनेगी भिखारी ठाकुर की जयंती
जासं, सिवान : लोक कवि भिखारी ठाकुर की 127वीं जयंती का आयोजन 20 दिसंबर को सदर प्रखंड के पिठौरी उत्क्र
जासं, सिवान : लोक कवि भिखारी ठाकुर की 127वीं जयंती का आयोजन 20 दिसंबर को सदर प्रखंड के पिठौरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में होगा। इस दौरान पिठौरी विद्यालय के 62 वीं स्थापना दिवस पर पिठौरी युवा महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय प्रकाश नारायण विश्व विद्यालय के प्रो.वीरेन्द्र नारायण यादव होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप के लोक कला एवं संस्कृति मंत्री विनय बिहारी, हथुआ विधायक राम सेवक सिंह व डा.जौहर साफियाबादी होंगे।
यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार व युवा साहित्यकार डा. मन्नू राय ने बताया कि जयंती के अवसर पर विद्यालय की पत्रिका दर्पण का विमोचन भी किया जाएगा। साथ ही सेवा निवृत्त शिक्षक माधव पांडेय व धर्मनाथ प्रसाद को भावभीनी विदाई भी दी जाएगी। लोक कवि की याद में कवि सम्मेलन सह मुशायरा का आयोजन किया जाएगा। इसमें पं.कुबेर नाथ मिश्र विचित्र, गोरख मस्ताना, अरुण सदाबहार, डा.भगवान सिंह भास्कर, डा.सत्यनारायण सिंह आलोक सहित अन्य नामी गिरामी कवियों व साहित्यकारों का जमवाड़ा लगेगा।
अनमोल लोकोत्थान ने मनाई जयंती
अराध्या चित्रकला प्रशिक्षण संस्थान अनमोल लोकोत्थान ने गुरूवार की देर शाम जेपी चौक के समीप समारोह पूर्वक भिखारी ठाकुर की 127 जयंती मनायी। इस मौके पर उनके चित्र पर मल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया और बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद कवि सम्मेलन सह मुशायरा का आयोजन किया। इस मौके पर प्रो. विरेन्द्र प्रसाद यादव, नागेश्वर वर्मा, खलील्लुलाह, डा. पीके शुक्ला, सुनील राज, डा. योगेन्द्र प्रसाद, कुलदीप मनोरंजन, राम किशुन अकेला, आदित्य राज, शशि कुमार, डा. प्रवीण कुमार शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।