सीतामढ़ी में मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम की
सीतामढ़ी के मधुबन बाजार में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान एक युवक सुधीर कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

गुस्साए लोगों ने सड़क जाम की
HighLights
सीतामढ़ी में मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक की हत्या।
मृतक की पहचान सुधीर कुमार (22) के रूप में हुई।
आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुबन बाजार में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान एक युवक की चाकू मार हत्या कर दी गई। इसको लेकर आक्रोशित लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है।
मृतक की पहचान संडवारा गांव निवासी नरेश राय के पुत्र सुधीर कुमार (22) के रूप में की गई है।

घटना को लेकर इलाके में तनाव का वातावरण है तैनात है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
