जयमाला के दौरान क्या हुआ ऐसा कि... दुल्हन का जीजा हो गया लापता, अब लड़के की मां ने कह दी चौंकाने वाली बात
Bihar Crime News बिहार के सीतामढ़ी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां शादी समारोह में जयमाला के दौरान अचानक दुल्हन का जीजा ही लापता हो गया। इसके बाद यह खबर चर्चा में आ गई। बताया जा रहा है कि स्टेज पर ही जयमाला के दौरान अपने ससुर-सास और दुल्हन के जीजा के बीच विवाद हो गया था।
संवाद सहयोगी, बेलसंड (सीतामढ़ी)। बिहार के सीतामढ़ी स्थित बेलसंड थाना क्षेत्र के हसौर गांव में सोमवार को अपने साली की शादी में पहुंचे जीजा का जयमाला के बाद लापता होने की खबर चर्चा में है। बताया गया है कि स्टेज पर जयमाला के दौरान जीजा रबीन कुमार का अपने ससुर अकलू राय और सास उषा देवी से विवाद हो गया।
उसके बाद से रबीन का अब तक पता नही चला है। मंगलवार की सुबह उसकी खोज में निकले ग्रामीणों को दरियापुर चौर के नजदीक सड़क किनारे रूबिन का कोट और शर्ट मिला है।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, रबीन थाना क्षेत्र के लोहासी गांव के किशनदेव राय का पुत्र है। वह लुधियाना में किसी फैक्ट्री में काम करता था और परिवार के साथ वहीं रहता था। अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए सपरिवार लुधियाना से हसौर आया था।
सोमवार की रात करीब एक बजे रबीन की पत्नी सुलेखा ने ससुराल में फोन कर रबीन के लापता होने की जानकारी दी। रबीन के ससुर अकलू राय का कहना है कि गुस्से में आकर रबीन कहीं चला गया है।
वहीं, रबीन की मां दुखिया देवी ने थाने में आवेदन देकर रबीन के सास और ससुर पर हत्या कर लाश गायब करने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। दारोगा राजकुमार राम इसकी जांच कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-