बाढ़ में बही पुलिया तो नेताओं ने दिए सिर्फ आश्वासन, सीतामढ़ी में ग्रामीणों ने चंदा जोड़ बना दिया चचरी पुल
सीतामढ़ी के बथनाहा प्रखंड में सोरम नदी पर बनी पुलिया बाढ़ में बह जाने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। नेताओं से सिर्फ आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर और श्रमदान से 25 फीट लंबा चचरी पुल बनाकर यातायात बहाल किया।

ग्रामीणों ने चंदा जोड़ बना दिया चचरी पुल(सौ.जागरण)
HighLights
बाढ़ में सोरम नदी पर बनी पुलिया ध्वस्त हुई।
ग्रामीणों ने चंदा और श्रमदान से पुल बनाया।
नेताओं से सिर्फ आश्वासन मिलने पर की पहल।
संवाद सहयोगी, बथनाहा। प्रखंड क्षेत्र की सहियारा पंचायत के वार्ड 09 के समीप से बहने वाली लखनदेई नदी की उप धारा सोरम नदी पर बनी पुलिया के एक माह पूर्व ध्वस्त हो गया था।
प्रखंड प्रशासन अथवा पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा निर्माण नहीं कराए जाने के कारण लोगों आवागमन में हो रही कठिनाई को देखते हुए ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर एवं श्रमदान से 25 फीट लंबे चचरी पुल निर्माण कर आवागमन सुचारू किया है।
नदी में आई बाढ़ में पुलिया ध्वस्त
बताते चलें कि बीते सितंबर में बंगाल की खाड़ी से आई अर्नव तूफान के कारण हुई भारी बारिश से नदी में आई बाढ़ में पुलिया ध्वस्त हो गई थी। इसके निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक,सांसद एवं पंचायत प्रतिनिधियों से गुहार लगाई पर सभी जगह से मिला तो सिर्फ आश्वासन ही।
यह पुलिया खरबनी,धूमहा,मधुबनी, आमदीपुर,सिंगरहिया,घोघराहा सहित दर्जनों गांवों के लोगों सहियारा थाना व बाजार को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क पर थी। पुलिस ध्वस्त होने आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इस संबंध में पूछने पर बीडीओ राजाराम पासवान ने बताया कि इसकी जानकारी मिली है फिलहाल इस पर व ईंट वगैरह गिराकर आवागमन सुचारू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- समंदर पार भी नहीं छूटी सीतामढ़ी की माटी की खुशबू, मस्कट के समुद्र तट पर गूंजा छठी माई का गीत