विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी के बथनाहा में गोली लगने से जख्मी युवक की मुजफ्फरपुर में मौत

Published: Fri, 30 Oct 2026 09:17 PM (IST)

सीतामढ़ी के बथनाहा में गोली लगने से घायल अविनाश कुमार की मुजफ्फरपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुरानी ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. बथनाहा में गोली लगने से अविनाश कुमार की मौत।

  2. पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई गई।

  3. बदमाश घटनास्थल पर अपाची बाइक छोड़कर भागे।

संवाद सहयोगी, बथनाहा (सीतामढ़ी)। थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में मठ के समीप गुरुवार को गोली मारकर जख्मी किए गए युवक अविनाश कुमार की इलाज के दौरान शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में मौत हो गई।

मृतक गांव के गगन दास का पुत्र था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की बहन ने मीडिया को दिए बयान में गांव के ही एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश में हत्या कराने की आशंका जतायी है। रहा बता दें कि

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश अपनी अपाची बाइक घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए थे। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी आशीष आनंद के निर्देश पर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बाइक जब्त की है।

बताया जाता है कि गांव के व्यक्ति पर कुछ वर्ष पूर्व जानलेवा हमला हुआ था और उसे गोली मारी गई थी। इस मामले में अविनाश करीब तीन वर्ष तक जेल में रहा था।

लगभग छह महीने पहले ही वह जेल से बाहर आया था। ऐसे में पुरानी रंजिश को घटना की वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता और भाई फिलहाल घर से बाहर हैं। उनसे बातचीत हुई है। स्वजन ने बताया है कि वे घर पहुंच रहे हैं। आने के बाद आवेदन देंगे। आवेदन के आधार पर मामले की विधिसम्मत जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बिहार में एक लाख के बदले चार लाख का ऑफर! पुलिस ने दबोचा तो बैग से निकले 19.98 लाख रुपये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।