विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी होकर चलने वाली दो जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलेंगे, जनवरी-2027 से नए नंबर पर करें सफर

Published: Tue, 10 Nov 2026 06:03 PM (IST)

समस्तीपुर मंडल से चलने वाली छह जोड़ी ट्रेनों का परिचालन जनवरी 2027 से नए नंबरों से होगा। इनमें दो जोड़ी ...और पढ़ें

सीतामढ़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। जागरण

सीतामढ़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। जागरण

HighLights

  1. छह जोड़ी ट्रेनों के नंबर जनवरी 2027 से बदलेंगे।

  2. इनमें सीतामढ़ी होकर चलने वाली दो ट्रेनें भी हैं।

  3. समस्तीपुर रेल मंडल ने नए नंबरों की घोषणा की।

संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। परिचालनिक सुगमता के मद्देनजर समस्तीपुर मंडल से खुलने तथा गुजरने वाली छह जोड़ी ट्रेनों का परिचालन जनवरी, 2027 से नए नबंर से किया जाएगा। इन छह जोड़ी ट्रेनों में दो जोड़ी ऐसी ट्रेन है जो सीतामढ़ी होकर अपनी परिचालन करती है।

इन ट्रेनों में फिलवक्त इस नंबर की ट्रेन से जाना जाता है। पहला 12545/12546 रक्सौल लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस तो दूसरा 22551/22552 दरभंगा जालंधर इंटरसिटी अंत्योदय एक्सप्रेस शामिल है। इसकी जानकारी समस्तीपुर रेल मंडल द्वारा एक ई रिलीज जारी कर दी गई है।

इसके तहत गाड़ी सं. 12545/12546 रक्सौल - लोकमान्य तिलक- रक्सौल कर्मभूमि एक्सप्रेस - गाड़ी सं. 12546 लोकमान्य तिलक-रक्सौल कर्मभूमि एक्सप्रेस दो जनवरी 27 से नये नंबर 15546 द्वारा परिचालित की जाएगी।

इसी तरह  गाड़ी सं. 12545 रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस सात जनवरी से नये नंबर 15545 द्वारा परिचालित की जाएगी। गाड़ी सं. 22551/22552 दरभंगा-जलंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस - गाड़ी सं. 22551 दरभंगा-जलंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस दो जनवरी से नए नंबर 15541 द्वारा परिचालित की जाएगी।

वही, गाड़ी सं. 22552 जलंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस दिनांक 03 जनवरी 027 से नये नंबर 15542 द्वारा परिचालित की जाएगी। बाकी बची चार जोड़ी ट्रेनों में जिनका नंबर जनवरी में बदलने वाले है, इनमें गाड़ी सं. 12211/12212 मुजफ्फरपुर-आनंद बिहार- मुजफ्फरपुर गरीब रथ एक्सप्रेस - गाड़ी सं. 12212 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गरीब रथ एक्सप्रेस छह जनवरी से नये नंबर 14032 द्वारा परिचालित की जाएगी।

इसी तरह  गाड़ी सं. 12211 मुजफ्फरपुर- आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस आठ जनवरी से नए नंबर 14031 द्वारा परिचालित की जाएगी। गाड़ी सं. 12557/12558 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार- मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस - गाड़ी सं. 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस एक जनवरी  से नये नंबर 15577 से परिचालित की जाएगी।

  गाड़ी सं. 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस एक जनवरी से नए नंबर 15578 से परिचालित की जाएगी। गाड़ी सं. 12203/12204 सहरसा-अमृतसर-सरहसा गरीब रथ एक्सप्रेस - गाड़ी सं. 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस छह जनवरी से नये नंबर 14694 द्वारा परिचालित की जाएगी।

इसी तरह  गाड़ी सं. 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस दिनांक 07 जनवरी 027 से नए नंबर 14693 द्वारा परिचालित की जाएगी। गाड़ी सं. 28181/28182 टाटा-कटिहार-टाटा एक्सप्रेस - गाड़ी सं. 28182 कटिहार-टाटा एक्सप्रेस एक जनवरी  से नये नंबर 18188 द्वारा परिचालित की जाएगी। इसी तरह गाड़ी सं. 28181 टाटा-कटिहार एक्सप्रेस दो जनवरी 027 से नये नंबर 18187 द्वारा परिचालित की जाएगी ।

यह भी पढ़ें- Bihar trains : जनवरी से टिकट बुकिंग में रखें ध्यान, सप्तक्रांति और अंत्योदय समेत 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलेंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।