Bihar trains : जनवरी से टिकट बुकिंग में रखें ध्यान, सप्तक्रांति और अंत्योदय समेत 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलेंगे
रेलवे प्रशासन ने जनवरी 2027 से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है, जिससे यात्रियों को टिकट ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
HighLights
जनवरी 2027 से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलेंगे।
यात्रियों को नए ट्रेन नंबरों का ध्यान रखना होगा।
गरीब रथ, सप्तक्रांति, अंत्योदय जैसी प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक सुगमता के मद्देनजर 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर में बदलाव करने का निर्णय लिया है। नए साल में जनवरी 2027 से इन ट्रेनों का परिचालन नए नंबर से किया जाएगा।
इसके तहत दरभंगा-जलंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गरीब रथ एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस, रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल कर्मभूमि एक्सप्रेस, सहरसा-अमृतसर-सरहसा गरीब रथ एक्सप्रेस शामिल है।
रेलवे के इस फैसले का असर जनवरी में यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों पर पड़ेगा। यात्रियों को टिकट बुकिंग और यात्रा के दौरान ट्रेन के नए नंबर का ध्यान रखना होगा। साथ ही सुपरफास्ट से नान सुपरफास्ट श्रेणी में बदलाव को भी ध्यान में रखना जरूरी होगा।
सप्तक्रांति, अंत्योदय, कर्मभूमि और गरीब रथ एक्सप्रेस के बदले जाएंगे नंबर
ट्रेन संख्या 12212 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गरीब रथ एक्सप्रेस दिनांक छह जनवरी 2027 से नये नंबर 14032 द्वारा परिचालित की जाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12211 मुजफ्फरपुर- आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस दिनांक आठ जनवरी 2027 से नये नंबर 14031 द्वारा परिचालित की जाएगी।
ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस दिनांक 6 जनवरी 2027 से नये नंबर 14694 द्वारा परिचालित की जाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस दिनांक 7 जनवरी 2027 से नये नंबर 14693 द्वारा परिचालित की जाएगी।
ट्रेन संख्या 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस 1 जनवरी 2027 से नये नंबर 15577 द्वारा परिचालित की जाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस 1 जनवरी 2027 से नये नंबर 15578 द्वारा परिचालित की जाएगी।
ट्रेन संख्या 22551 दरभंगा-जलंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस दिनांक 2 जनवरी 2027 से नये नंबर 15541 द्वारा परिचालित की जाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 22552 जलंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस 3 जनवरी 2027 से नये नंबर 15542 द्वारा परिचालित की जाएगी।
ट्रेन संख्या 12546 लोकमान्य तिलक-रक्सौल कर्मभूमि एक्सप्रेस दिनांक 2 जनवरी 2027 से नये नंबर 15546 द्वारा परिचालित की जाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12545 रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस 7 जनवरी 2027 से नये नंबर 15545 द्वारा परिचालित की जाएगी।
इन ट्रेनों के भी बदले जाएंगे नंबर
ट्रेन संख्या 22387 हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस 1 जनवरी 2027 से नये नंबर 13387 द्वारा परिचालित की जाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 22388 धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस दिनांक 1 जनवरी 2027 से नये नंबर 13388 द्वारा परिचालित की जाएगी।
ट्रेन संख्या 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दिनांक 03 जनवरी 2027 से नये नंबर 13255 द्वारा परिचालित की जाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 22356 चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस दिनांक 4 जनवरी 2027 से नये नंबर 13256 द्वारा परिचालित की जाएगी।
ट्रेन संख्या 12391 राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस दिनांक 1 जनवरी 2027 से नये नंबर 13291 द्वारा परिचालित की जाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12392 नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस दिनांक 1 जनवरी 2027 से नये नंबर 13292 द्वारा परिचालित की जाएगी।
ट्रेन संख्या 12365 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 1 जनवरी 2027 से नये नंबर 13265 द्वारा परिचालित की जाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 1 जनवरी 2027 से नये नंबर 13266 द्वारा परिचालित की जाएगी।
ट्रेन संख्या 20801 इसलामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस दिनांक 1 जनवरी 2027 से नये नंबर 18633 द्वारा परिचालित की जाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 20802 नई दिल्ली-इसलामपुर मगध एक्सप्रेस दिनांक 1 जनवरी 2027 से नये नंबर 18634 द्वारा परिचालित की जाएगी।
ट्रेन संख्या 28182 कटिहार-टाटा एक्सप्रेस दिनांक 1 जनवरी 2027 से नये नंबर 18188 द्वारा परिचालित की जाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 28181 टाटा-कटिहार एक्सप्रेस दिनांक 2 जनवरी 2027 से नये नंबर 18187 द्वारा परिचालित की जाएगी।
ट्रेन संख्या 22644 पटना-एरणाकुलम एक्सप्रेस दिनांक 1 जनवरी 2027 से नये नंबर 16360 द्वारा परिचालित की जाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 22643 एरणाकुलम-पटना एक्सप्रेस दिनांक 4 जनवरी 2027 से नये नंबर 16359 द्वारा परिचालित की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बिहार में छठ बाद यात्रियों की भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे का हाईटेक प्लान, 13 स्टेशनों पर विशेष तैयारी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।