सीतामढ़ी में छठ घाट बनाने के दौरान पोखर में डूबा युवक, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
Bihar Drowning Incident: सीतामढ़ी के रीगा में छठ घाट बनाते समय एक 28 वर्षीय युवक पोखर में डूब गया, जिससे ...और पढ़ें

शुभम झा की फाइल फोटो। सौ. स्वजन
HighLights
रीगा में छठ घाट बनाते समय युवक डूबा।
28 वर्षीय शुभम कुमार झा की हुई मौत।
गहरे पानी में जाने से हुआ दर्दनाक हादसा।
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi Chhath Ghat Accident: जिले के रीगा में छठ घाट बनाने के दौरान पोखर में डूबने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना रीगा थाना क्षेत्र की अन्हारी पंचायत अंतर्गत मरार गांव की है।
मृतक की पहचान गांव के विद्यानाथ झा के पुत्र शुभम कुमार झा के रूप में हुई है। शुक्रवार को छठ पूजा की तैयारी के लिए शुभम पोखर में घाट बनाने गए थे।
इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
छठ घाट बनाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, शुभम कुमार झा शुक्रवार को छठ पूजा को लेकर पोखर में घाट बनाने में जुटे थे। इसी दौरान वह अधिक पानी की ओर चले गए और गहरे पानी में डूब गए।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और स्वजन में हड़कंप मच गया। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलने पर रीगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हालांकि, स्वजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में छठ से पहले मातम, बीआरबी कॉलेज और रोसड़ा में डूबे दो किशोर, तलाश जारी