विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BM11 सरसों से 1 एकड़ में 8 क्विंटल तक पैदावार, तिलहन के लिए टॉप क्लास है सीतामढ़ी की मिट्टी

Published: Mon, 23 Nov 2026 02:07 PM (IST)

Oilseed Cultivation Bihar KVK: सीतामढ़ी में तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को बीएम 11 सरसों की खेती का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे प्रति एकड़ 8 क्विंटल तक उपज मिल सकती है। 

उपादान के साथ किसान। सौ. कृषि विज्ञान केंद्र

उपादान के साथ किसान। सौ. कृषि विज्ञान केंद्र

HighLights

  1. सीतामढ़ी की मिट्टी तिलहन खेती के लिए अत्यंत उपयुक्त।

  2. बीएम 11 सरसों से प्रति एकड़ 8 क्विंटल उपज संभव।

  3. किसानों को उन्नत बीज, वैज्ञानिक तकनीक का प्रशिक्षण।

संवाद सहयोगी, पुपरी (सीतामढ़ी)। Sitamarhi Mustard Farming BM 11: सीतामढ़ी की मिट्टी और जलवायु तिलहन की खेती के लिए उपयुक्त है, और वैज्ञानिक तरीके तथा उन्नत किस्म के बीज अपनाने से बेहतर उपज मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

इससे किसानों को सीधा लाभ मिल सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र में संकुल प्रथम पंक्ति प्रत्यक्षण तिलहन योजना के तहत रविवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वैज्ञानिक तकनीक और रकबा

केंद्र के वरीय वैज्ञानिक व प्रधान डा. राम ईश्वर प्रसाद ने कहा कि तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए क्षेत्रफल बढ़ाना जरूरी है और सीतामढ़ी में उचित जलवायु व मिट्टी से सरसों की उपज अच्छी होगी।

उद्यान वैज्ञानिक मनोहर पंजीकार ने बताया कि योजना के तहत 125 एकड़ में सरसों लगाई जा रही है और किसानों को बीएम 11 प्रजाति दी जा रही है, जिसकी क्षमता आठ क्विंटल प्रति एकड़ है। शस्य वैज्ञानिक सच्चिदानंद प्रसाद ने 125 एकड़ के लिए उपादान वितरण की जानकारी दी।

बुआई, खाद और सुरक्षा

उन्होंने प्रति एकड़ दो किलोग्राम बीज, बीज उपचार को दो ग्राम कार्बेंडाजिम और खरपतवार नियंत्रण के लिए बुआई के 24 घंटे में पेंडिमेथलिन पांच मिलीलीटर प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करने को कहा।

लाही बचाव के लिए इमेडाक्लोरप्रीड 17.8 प्रतिशत 100 मिलीलीटर प्रति एकड़, सल्फर 90 प्रतिशत जीआर पांच किलोग्राम प्रति एकड़ और विकास के लिए ह्यूमिक एसिड के प्रयोग की सलाह दी गई।

पोषक तत्व के रूप में बुआई के समय प्रति एकड़ 100 किलोग्राम सिंगल सुपर फॉस्फेट, 20 किलोग्राम पोटाश और 20 किलोग्राम यूरिया डालने की बात कही गई।

मिट्टी जांच और कीट नियंत्रण

पादप रोग वैज्ञानिक डा. श्रृति मोसेस ने बुआई से पहले मिट्टी जांच कराकर अनुशंसित मात्रा में उर्वरक डालने तथा बीमारी व कीट नियंत्रण के बारे में बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें- फूलों की खेती से किसानों की बढ़ी आमदनी: सरकार दे रही 50% की सब्सिडी, चंदौली में बढ़ा रकबा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।