Sitamarhi Crime News: भूमि विवाद में जमकर मारपीट, तीन लोगों पर चाकू से वार; एक की हालत गंभीर
Crime News सीतामढ़ी में भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। वहीं तीन लोगों पर चाकू से वार कर दिया गया। एक शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। आनन-फानन में इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाजपट्टी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपित रौशन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
संवाद सूत्र, बाजपट्टी (सीतामढ़ी)। बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पटदौरा गांव में भूमि विवाद में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान तीन युवकों को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। वहीं दो आंशिक रूप से जख्मी हैं। घायलों में पटदौरा निवासी बिल्टू राय के पुत्र नीरज कुमार, चंद्रलोक कुमार और विमलेश कुमार हैं।
गंभीर रूप से जख्मी नवीन कुमार को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में बिल्टू राय की पत्नी नगीना देवी ने थाने में प्राथमिकी कराई है। उन्होंने गांव के रौशन कुमार, वीरेंद्र ठाकुर, राजा कुमार और अभिषेक कुमार को आरोपित किया है।
एक के बाद एक कई वार...
बताया कि आरोपितों ने उनके बेटे नवीन कुमार को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। चिल्लाने पर नवीन के छोटे भाई चंद्रलोक और ग्रामीण विमलेश पहुंचे तो उन पर भी चाकू से वार कर दिया। इस घटना में नवीन कुमार के पेट में चाकू लगा, जिससे उसकी आंत बाहर निकल गई। आनन-फानन इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। बाजपट्टी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपित रौशन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें- Bihar Fake Daroga: फर्जी दारोगा बन रचाई दूसरी शादी, लड़की पक्ष से लिया मोटा दहेज; फिर अचानक हो गया 'खेला'
ये भी पढ़ें- Bihar Accident News: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बढ़ई मिस्त्री और हेल्पर को रौंदा, दर्दनाक मौत