सीतामढ़ी में दैनिक जागरण की डांडिया नाइट 12 अक्टूबर को, शिल्पी राघवानी संग झूमेंगे शहरवासी
Sitamarhi Jagran Dandiya Night 2026: दैनिक जागरण 12 अक्टूबर को सीतामढ़ी के रघुलीला रिसॉर्ट्स में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन ...और पढ़ें

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा शिल्पी राघवानी।
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi Jagran Dandiya Night 2026: माता जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी के शहरवासी लगातार तीसरी बार शारदीय नवरात्र पर भव्य डांडिया कार्यक्रम का लुत्फ उठाएंगे।
दैनिक जागरण की ओर से 12 अक्टूबर को शाम 6.30 बजे से शहर के रघुलीला रिसॉर्ट्स में डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शहर के लोगों के साथ थिरकने के लिए भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा शिल्पी राघवानी अपनी पूरी टीम के साथ आ रही हैं।
शिल्पी संग थिरकेगा सीतामढ़ी
शिल्पी राघवानी और उनकी डांडिया टीम के संग डांडिया खेलकर पूरा सीतामढ़ी संगीतमय माहौल में झूम उठेगा। यह एक ऐसी सुरमयी शाम होगी जहां मौज-मस्ती और उमंग की तरंगें संगीत की धुन पर थिरकती नजर आएंगी।
आयोजन में प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है, हालांकि युगल जोड़ियों के लिए आमंत्रण पास जारी किए जा रहे हैं।
भव्य आयोजन की तैयारी
दैनिक जागरण इस डांडिया नाइट के जरिए सीतामढ़ीवासियों को नवरात्रि का शानदार अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस खास आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर 'स्प्रिंगडल्स इंटरनेशनल स्कूल, बरियारपुर' हैं। वहीं 'आवासीय विद्यांजलि प्रेप पब्लिक स्कूल' व 'सरस्वती विद्या मंदिर सीतामढ़ी' पॉवर्ड बाय पार्टनर की भूमिका में हैं।
ये हैं प्रमुख प्रायोजक
कार्यक्रम के को-स्पॉन्सर 'ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल मोरसंड' हैं। इसके अलावा न्यू इलेक्ट्रॉनिक प्लाजा, द रेमंड शॉप, समर फील्ड बोर्डिंग स्कूल, एमजीएन पब्लिक स्कूल, श्री लक्ष्मी ट्रेडर्स और गंगा बैटरी सह-प्रायोजक हैं। आयोजन में हॉस्पिटैलिटी पार्टनर 'सेलिब्रेशन' और वेन्यू पार्टनर 'रघुलीला रिसॉर्ट्स' बनाए गए हैं।
