विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरयू-कमला एक्सप्रेस में बुकिंग शुरू, 3AC इकोनॉमी 875 तो स्लीपर का किराया मात्र 360 रुपये

Published: Fri, 27 Nov 2026 01:49 AM (IST)

जनकपुर धाम (नेपाल) और अयोध्या कैंट के लिए सरयू-कमला साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (15595/15596) में टिकट बुकिंग शुरू हो गई है, जिससे दोनों देशों के लोगों में खुशी है। 

'सरयू-कमला एक्सप्रेस' में बुकिंग शुरू। (जागरण)

'सरयू-कमला एक्सप्रेस' में बुकिंग शुरू। (जागरण)

HighLights

  1. जनकपुरधाम-अयोध्या कैंट सरयू-कमला एक्सप्रेस में बुकिंग शुरू हुई।

  2. ट्रेन जनकपुर से शनिवार, अयोध्या से सोमवार को चलेगी।

  3. किराया 875 रुपये से शुरू, बुकिंग तेजी से हो रही।

संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। जनकपुर धाम (नेपाल) और अयोध्या कैंट के लिए चलाई जा रही सरयू-कमला साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 15595/15596 में गुरुवार से टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है।

इससे दोनों देश के लोगों में खुशी की लहर देखी जा रही है। जनकपुरधाम नेपाल से यह ट्रेन जयनगर, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज और गोरखपुर होते हुए गुजरेगी।

360 रुपये से शुरू है किराया

सरयू-कमला एक्सप्रेस में जनकपुर धाम से अयोध्या धाम तक यात्रा के लिए अलग-अलग श्रेणियों का किराया निर्धारित किया गया है। स्लीपर क्लास का किराया 360 रुपये है। वहीं, 3 एसी इकोनॉमी में 875 रुपये, 3 एसी में 955 रुपये और 2 एसी में 1345 रुपये खर्च करने होंगे। इनमें सबसे सस्ता विकल्प 3 एसी इकोनॉमी का है।

समस्तीपुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी आरके सिंह द्वारा जारी एक ई- रिलीज में बताया गया है कि इस ट्रेन के परिचालन से लोग माता सीता की नगरी जनकपुर धाम और सीतामढ़ी से रेल द्वारा भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या आसानी से जा सकेंगे।

जमकर हो रही बुकिंग

उद्घाटन के बाद इस ट्रेन में बुकिंग शुरू होते ही इस ट्रेन के लिए धड़ाधड़ ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट की बुकिंग की जाने लगी है।

यह ट्रेन जनकपुर धाम से प्रत्येक शनिवार तथा अयोध्या कैंट से प्रत्येक सोमवार परिचालित होगी। इस नई ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 07 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 17 कोच होंगे।

यह भी पढ़ें- मधुबनी में रेलवे ट्रैक पर फंसी बस, 69 मिनट तक थमी रही ट्रेनों की रफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।