सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर के यात्रियों के लिए राहत, रक्सौल-हावड़ा मेला स्पेशल के 16 स्टेशन तय
त्योहारी सीजन में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने रक्सौल से हावड़ा के बीच एक मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का ...और पढ़ें
-1789390480541_m.webp)
यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई।
HighLights
रक्सौल-हावड़ा के बीच चलेगी नई मेला स्पेशल ट्रेन।
16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक होगा इसका परिचालन।
दुर्गापूजा, दीपावली, छठ पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा।
संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। आगामी त्योहारी सीजन में ट्रेनों में भीड़ बढ़ने और और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में रेलवे ने रक्सौल से सीतामढ़ी होकर हावड़ा (बंगाल) तक मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन कराने का निर्णय लिया है।
इस ट्रेन के चलने से दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान घर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत और राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में चार वातानुकूलित, 10 स्लीपर और छह सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।
इससे ट्रेनों में सफर करनेवाले प्रत्येक वर्ग के लोगों को इसका आसानी से लाभ मिल सकेगा। त्योहारी सीजन में अधिकांश नियमित ट्रेनों में अभी से ही लंबी वेटिंग लिस्ट शुरू हो गई है।
ऐसे में यात्रियों को तत्काल टिकट के साथ रेलवे की ओर से घोषित की जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेनों का इंतजार था। 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलनेवाली इस साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को कराया जाएगा।
रक्सौल से हावड़ा गुरुवार को और हावड़ा-रक्सौल शुक्रवार को चलेगी। इस ट्रेन के परिचालन से पूर्वी चंपारण सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर आदि जिले के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। इस ट्रेन की संख्या 03042 और 03041 बताई गई है।
इस ट्रेन का प्रमुख ठहराव
रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा, समस्तीपुर, दलसिंहसराय व बरौनी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह, हावड़ा।
ट्रेन की टाइम टेबल
रक्सौल से ट्रेन शाम 5:45 बजे चलेगी और शाम 7:25 में सीतामढ़ी, रात 9:00 दरभंगा, 10:10 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। इसके बाद 11:45 बजे बरौनी पहुंचेगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दोपहर 12:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
