Mob Lynching : बिहार में मॉब लिंचिंग, इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में चोरी के आरोपी को भीड़ ने मार डाला
बिहार में एक मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में चोरी के आरोपी को भीड़ ने मार डाला। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा है कि तीन चोर घर में चोरी करने के इरादे से घुसे थे। इस दौरान व्यक्ति ने देख लिया। दो चोर मौके से भाग निकले। जबकि एक को पकड़ लिया गया।
संवाद सूत्र, परिहार (सीतामढ़ी)। सीतामढ़ी जिले से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। परिहार थाना क्षेत्र के झपहा मसहा गांव में भीड़ ने चोर को पीट-पीट कर मार डाला। भारत के पास सीमा पर शनिवार देर रात ये घटना हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।
बताया जा रहा है कि रविंद्र महतो टेंट का काम करते हैं। रात करीब 2:30 बजे रविंद्र काम से वापस घर लौटे। इस दौरान उन्होंने देखा कि तीन चोर घर में घुसे गए हैं। विरोध करने पर एक चोर ने हथियार से उसके सर पर प्रहार कर दिया। जिससे रविंद्र का सर फट गया।
रविंद्र द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण जुटे और एक चोर को पकड़ लिया। जबकि उसके अन्य दो साथी भाग निकले। भीड़ ने पकड़ाए चोर की जमकर धुनाई कर दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
तीन बच्चों को छोड़ महिला प्रेमी के संग फरार
पुपरी के रामनगर बेदौल पंचायत के सूर्यपट्टी गांव की शादीशुदा महिला तीन बच्चों को घर पर छोड़ अपने आशिक के संग फरार हो गई। घटना को लेकर महिला के पति सुरेंद्र राय के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें अजय कुमार नामक व्यक्ति को आरोपित किया गया है।
प्राथमिकी के मुताबिक 8 अप्रैल को सुनैना देवी अपने तीन बच्चों को घर पर छोड़ गायब हो गई। इसकी जानकारी स्वजन खोजबीन कर मुंबई रह रहे पति सुरेंद्र को दी।
इसके बाद सुरेंद्र को पता चला कि उनकी पत्नी मोबाइल पर उक्त व्यक्ति के साथ बातचीत करती थी। इतना ही नहीं आरोपी व्यक्ति उस महिला से वाटसएप पर भी फोटो शेयर करती थी।
यह भी पढ़ें-