विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भूसा घर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास, बच्चियों के चिल्लाने पर भागा; सीतामढ़ी में बुजुर्ग पर पॉक्सो केस दर्ज 

Published: Tue, 20 Oct 2026 02:23 PM (IST)

रुन्नीसैदपुर में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. रुन्नीसैदपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास।

  2. आरोपी देवेंद्र महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  3. पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी।

संवाद सहयोगी, रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी)। थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।

बच्चियों के चिल्लाने की आवाज सुन मौके पर एक महिला के पहुंचने के बाद आरोपित झोपड़ी की टाटी को फाड़कर भाग निकला।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वजनों में आक्रोश है। बाद में पुलिस ने छापामारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

नाबालिग की मां ने थाने में आवेदन देकर स्थानीय पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित देवेन्द्र महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता की मां घरेलू कार्य में व्यस्त थी तथा उसके पिता काम के सिलसिले में बाहर गए थे, इसी दौरान उनकी सात वर्षीया पुत्री एक अन्य 9 वर्षीया बच्ची के साथ शौच के लिए घर से बाहर गई थी।

रास्ते में एक बुजुर्ग आरोपित दोनों बच्चियों को रुपये का प्रलोभन देकर भूसा रखने के घर में ले गया। आरोप है कि आरोपित ने एक बच्ची के साथ जब गलत हरकत करने लगा तो बच्ची चिल्लाने लगी।

शोरगुल सुनकर पास की एक महिला मौके पर पहुंच गई। इससे घबराकर आरोपित झोंपड़ी की टाटी को फाड़कर वहां से भाग निकला।

यह भी पढ़ें- रुन्नीसैदपुर मेले में रंगदारी मांगने पर फास्ट फूड दुकान पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- गया में बदमाशों ने दरोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, एक की मौत; बड़ा भाई गंभीर