पेंटर के बेटे ने गांव में बैठ रची Ramayana की जादुई दुनिया, Brahmastra और Kalki में भी दिखा चुके टैलेंट
शेखपुरा के रवि शर्मा ने रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण' में विजुअल ग्राफिक्स कंपोजर के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

शेखपुरा के बेटे रवि का बॉलीवुड में डंका
HighLights
रवि शर्मा ने 'रामायण' फिल्म के विजुअल ग्राफिक्स कंपोज किए।
शेखपुरा में रहकर भी फिल्म के विजुअल ग्राफिक्स का काम किया।
'कल्कि' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी प्रमुख फिल्मों में भी दिया योगदान।
जागरण संवाददाता, शेखपुरा। शेखपुरा का होनहार युवक रवि शर्मा अपने एनिमेशन कौशल और प्रतिभा के दम पर भारतीय हिंदी सिनेमा (बॉलीवुड) में नाम रोशन कर रहा है।
रवि, शेखपुरा के खांडपर निवासी पेंटर अर्जुन शर्मा के पुत्र हैं। 40 वर्षीय रवि शर्मा पिछले एक दशक से मुंबई सिनेमा में विजुअल ग्राफिक्स कंपोजर के रूप में कार्य कर रहे हैं।
Ramayana ने रवि को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया
वहीं, पिछले सप्ताह रिलीज हुई रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण' (Ramayana Film) ने इन्हें ख्याति की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। शेखपुरा के रवि शर्मा ने ही इस फिल्म की विजुअल ग्राफिक्स कंपोजिंग की है।
घर बैठकर किया ग्राफिक्स कंपोजिशन
छठ पूजा के अवसर पर घर आए रवि ने बताया कि वे शेखपुरा में रहकर भी फिल्म के विजुअल ग्राफिक्स के काम से जुड़े रहे। शूटिंग के फुटेज उन्हें ऑनलाइन मिल जाते थे, जिनका ग्राफिक्स कंपोजिशन वे यहीं से पूरा करके ऑनलाइन भेज देते थे।
कल्कि और ब्रह्मास्त्र में भी दिखा चुके टैलेंट
रवि ने बताया कि उन्होंने पटना से ग्राफिक्स कंपोजिंग में डिप्लोमा करने के बाद मुंबई में लंबा प्रशिक्षण प्राप्त किया। पिछले एक दशक में रवि ने 'रामायण' के अलावा 'कल्कि' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी कई प्रमुख हिंदी फिल्मों में विजुअल ग्राफिक्स कंपोजिंग का कार्य किया है।