विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sheikhpura News: शेखपुरा में दिल दहलाने वाली वारदात, सब्जी विक्रेता को दी ऐसी मौत कि कांप उठा पूरा इलाका

Published: Fri, 11 Oct 2024 04:34 PM (IST)

Shekhpura News बिहार सरकार क्राइम को रोकने का कितना भी दावा क्यों न कर ले लेकिन आए दिन हो रही ...और पढ़ें

शेखपुरा में सब्जी विक्रेता की दिन दहाड़े हत्या (जागरण)
शेखपुरा में सब्जी विक्रेता की दिन दहाड़े हत्या (जागरण)

HighLights

  1. परिवार वालों ने अभी तक हत्या की प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है
  2. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया

जागरण संवाददाता, शेखपुरा। Sheikhpura News: शेखपुरा शहर के थोक सब्जी विक्रेता नाटू साव का चाकुओं से गोदा हुआ शव शुक्रवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खेत से बरामद हुआ। 32 वर्षीय नाटू साव गुरुवार की रात से गुम थे। वे शहर के जमालपुर में घर बनाकर रहते थे। उनका शव शुक्रवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर मिला।

इससे पहले उन्हें खोजने के लिए परिवार के लोग गुरुवार की समूची रात परेशान रहे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंहा ने बताया नाटू साव के शरीर पर चाकू से हमले के डेढ़ दर्जन से अधिक निशान मिले हैं।

अनुमान है किसी ने पुरानी दुश्मनी साधने के लिए नृसंश तरीके से हत्या की है। पिछले वर्ष किसी ने नाटू साव की पिकअप वैन भी चुरा ली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिवार वालों ने हत्या को लेकर अभी प्राथमिकी कराने का आवेदन नहीं दिया है। 

दुकान से घर आने में गुम हुआ 

पुलिस ने बताया नाटू साव शहर की चांदनी चौक के पास सब्जी की दुकान चलाता था। गुरुवार की रात नित्य की तरह 9 बजे दुकान बंद करके पैदल घर के लिए निकला,मगर काफी देर तक घर नहीं पहुंचा। पत्नी ने कई बार उनके मोबाइल फोन पर काल किया,मगर काल रिसीव नहीं हुआ। देर रात लोग नाटू साव को शहर के कई पूजा पंडालों में भी खोजा,मगर उनका कोई सुराग नहीं मिला। अगली सुबह शुक्रवार को उनका शव घर से कुछ दूरी पर मिला। 

पटना में मधुबनी के युवक की दोस्तों ने गोली मारकर कर दी हत्या

पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के अशोक राजपथ पर भट्टी मोहल्ला के समीप गुरुवार की शाम लगभग 4:45 बजे नाबालिग दोस्तों ने ही 19 वर्षीय मित्र कृष्ण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। डीएसपी-2 डा. गौरव कुमार ने बताया कि दो घंटे बाद आरोपित नाबालिग को पिस्टल के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची और नमूना एकत्र किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेजा गया। किशोर कृष्ण कुमार मूलत: मधुबनी का रहने वाला था।मालसलामी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि सिमली नवाबगंज मोहल्ल्ले में किराए में रहने वाला कृष्ण कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ शाम में घर से दुर्गा पूजा के लिए कपड़े की खरीदारी करने भट्ठी पर जा रहा था। भट्ठी मोहल्ले पर स्थित दुकान के पास कपड़ा खरीदने के दौरान तीनों दोस्तों में बकझक होते-होते हाथापाई होने लगी।

इसी दौरान नाबालिग दोस्त ने कमर से पिस्टल निकालकर कृष्ण कुमार की गर्दन में सटाकर गोली मार दी और दूसरे दोस्त के साथ फरार हो गया। मोहल्ले में बज रहे बाजा की शोर में गोली की आवाज दब गई। युवक की हत्या की सूचना पाकर डीएसपी-2 व मालसलामी थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गोली मारने वाले नाबालिग की पहचान कर पिस्टल व एक खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आपसी विवाद में दोस्तों ने ही हत्या की है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। सूत्रों के अनुसार एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग विवाद को भी जोड़ कर पुलिस छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें

Patna Crime News: बिहटा में प्रेमी-प्रेमिका को दी ऐसी मौत कि कांप उठा पूरा इलाका, लड़की के घर के 4 लोग गिरफ्तार

Bihar Crime: पटना में अपराधियों का तांडव, युवक को दौड़ाकर मारी गोली; इलाज के दौरान मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।