विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime: पटना में अपराधियों का तांडव, युवक को दौड़ाकर मारी गोली; इलाज के दौरान मौत

By Ashish ShuklaEdited By: Mukul Kumar
Published: Thu, 21 Dec 2023 09:18 AM (IST)

पटना में बदमाशों का मनोबल बढ़ता ही जा रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात करीब 11 ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. पीरबहोर थाना क्षेत्र की घटना, बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
  2. युवक को लगी थी दो गोली, जांच में जुटी पुलिस

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार की राजधानी पटना में पीरबहोर थाना क्षेत्र के मखनियां कुआं के बाबू टोला में बुधवार की रात करीब 11 बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने 20 वर्षीय सन्नी कुमार को दौड़ाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर गया।

आसपास के लोगों की मदद से उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के क्रम में उसकी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस भी पीएमसीएच पहुंच गई। पुलिस की दूसरी टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करने में जुट गई।

नानी के घर रहता था मृतक

थानेदार सबीह उल हक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान की जा रही है। सुबोध यादव का पुत्र सन्नी मूल रूप से मालसलामी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह मखनियां कुआं स्थित अपने नानी के घर में रह रहा था। वह रात में बाबू टोला लगी के मोड़ पर खड़ा था।

उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद वहां बाइक सवार दो अपराधी आए और सन्नी को निशाने पर लेते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद वहां से भाग निकले। अपराधियों ने उसका पीछा कर उसे गोली मार दी। फायरिंग में उसे दो गोली लग गई। एक गोली उसके गले में लगी थी। उसे सड़क पर गिरते देख दोनों अपराधी फरार हो गए।

पूछताछ में जुटी पुलिस

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। घायल को पीएमसीएच भेजा गया। देर रात तक हत्या के पीछे वजह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस घटनास्थल पर कुछ लोगों से पूछताछ भी की।

सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस पता कर रही है कि अपराधी किस दिशा से आए थे और घटना के बाद किस दिशा में फरार हुए। सन्नी के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- अब राजधानी में भी पुलिस कर्मी पर हमला... पटना में जेपी गंगा पथ पर वीडियो बना रही महिला सिपाही को मारी गोली

यह भी पढ़ें- पटना के पॉश इलाके में महिला की हत्या का मामला, सौतेला पोता गिरफ्तार; दो अन्य साथियों की खोज में जुटी पुलिस