विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime: अब राजधानी में भी पुलिस कर्मी पर हमला... पटना में जेपी गंगा पथ पर वीडियो बना रही महिला सिपाही को मारी गोली

By Ashish ShuklaEdited By: Mukul Kumar
Published: Thu, 21 Dec 2023 08:24 AM (IST)

बिहार की राजधानी पटना से एक महिला पुलिस कर्मी पर हमला करने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एलसीटी घाट की घटना
  2. बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

जागरण संवाददाता, पटना। एलसीटी घाट स्थित जेपी गंपा पथ पर बुधवार की रात मोबाइल से वीडियो बना रही महिला सिपाही पम्मी खातून को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। महिला सिपाही के साथ उनकी दोस्त प्रशिक्षु दारोगा शबाना आजमी भी मौजूद थी।

सिपाही को गोली लगने की सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थानेदार और डीएसपी विधि व्यवस्था मौके पर पहुंच गए। जख्मी सिपाही को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। गोली पम्मी के बाएं बांह में लगी है।

डीएसपी विधि व्यवस्था के मुताबिक महिला सिपाही खतरे से बाहर है। प्रारंभित जांच में अंदरूनी विवाद लग रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपित की पहचान की उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

सिविल ड्रेस में थी दोनों पुलिसकर्मी

पम्मी पटना पुलिस लाइन में कार्यरत हैं। वह रात करीब साढ़े बजे शबाना के साथ जेपी गंगा पथ पर पहुंची थी। दोनों पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में थी। शबाना 2018 बैच की सब इंस्पेक्टर है, जो पूर्णिया में तैनात है।

पम्मी मोबाइल से फोटो और वीडियो बना रही थी, तभी गांधी मैदान की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर लगे। एक गोली पम्मी की बांह में लगी। शूटर वहां से दीघा की तरफ फरार हो गए। पुलिस इलाजरत सिपाही से पूछताछ की है, जिन लोगों पर संदेह है पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें-

बिहार के इन 12 शहरों का तापमान रहा 10 डिग्री से नीचे, दक्षिणी भागों में छाए रहेंगे बादल

पांडव गिरोह का कुख्यात इनामी संजय सिंह रांची से गिरफ्तार, दर्ज हैं 16 FIR