विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: बिहार के इन 12 शहरों का तापमान रहा 10 डिग्री से नीचे, दक्षिणी भागों में छाए रहेंगे बादल

By prabhat ranjanEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Thu, 21 Dec 2023 07:51 AM (IST)

Bihar News बिहार के कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार पटना ...और पढ़ें

बिहार के दक्षिणा भागों में बादल छाए रहेंगे (जागरण)
बिहार के दक्षिणा भागों में बादल छाए रहेंगे (जागरण)

HighLights

  1. राजधानी समेत प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह जारी है।
  2. बिहार के दक्षिणी भागों में बादल छाए रहने के आसार हैं।

जागरण संवाददाता,पटना। Bihar News: राजधानी समेत प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। इनके कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बुधवार को पटना सहित 23 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, वहीं 11 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पटना सहित दक्षिणी भागों के 18 शहरों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं, शेष भागों में कोहरे का प्रभाव बने होने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा।

तापमान में अगले पांच दिनों के दौरान भारी गिरावट की संभावना नहीं है। 7.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गया राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा।

वहीं, 10.3 डिग्री सेल्सियस के साथ राजधानी का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सुबह के समय कोहरे का प्रभाव व दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में भारी गिरावट नहीं होने से सर्द दिन वाली स्थिति अभी बनने के आसार नहीं है। बुधवार को पटना व आसपास इलाकों में कोहरा बना रहा।

10 डिग्री के नीचे इन शहरों का तापमान 

शहर          तापमान

गया              7.4

औरंगाबाद      8.8

डेहरी            9.0

कैमूर            9.8

बक्सर           9.8

नवादा           7.4

नवादा           8.9

जमुई            9.2

बांका            7.9

पूसा              9.0

गोपालगंज      9.9

मोतिहारी        9.0

प्रमुख शहरों का तापमान 

शहर    अधिकतम   न्यूनतम

पटना       24.4         10.3

गया         22.3          7.4

भागलपुर   22.6        13.0

मुजफ्फरपुर 22.8        12.7

यह भी पढ़ें

Bihar News : साधु यादव की बेटी बनी दुल्हन; BJP सांसद तो दिखे पर लालू परिवार नहीं पहुंचा मामा के घर, देखिए Photos

BPSC Teacher Joining: केके पाठक के आदेश को ठेंगा, 514 शिक्षकों ने गांव में नौकरी ज्वॉइन करने से किया इनकार; लगी इस्तीफे की झड़ी